फेसबुक लाइव पर हजारों कार्यकर्ताओं ने किया अपने अध्यक्ष से संवाद

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश ने पहली बार नवाचार किया। फेसबुक लाइव के माध्यम से प्रदेश अध्यक्ष व सांसद राकेश सिंह ने हजारों कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया। कार्यकर्ताओं द्वारा जिसे काफी सराहा और प्रदेश अध्यक्ष को अपने बेहद करीब पाया। प्रदेश भर में 276 से अधिक स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने प्रोजेक्टर के माध्यम से भी प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह को सुना। साथ ही हजारों कार्यकर्ता मोबाइल के जरिए जुड़े। प्रदेश अध्यक्ष का यह संवाद सिर्फ कार्यकर्ताओं से था। फिर भारी संख्या में कमेंट, शेयर और लाइक्स ने इस नवाचार को सराहा।

अपने प्रदेश अध्यक्ष के फेसबुक लाइव को लेकर कार्यकर्ताओं में इतना उत्साह देखने को मिला कि लाइव के दौरान राकेश सिंह के अधिकृत फेसबुक पेज पर लाइव शुरू होते ही हजारों की संख्या में कार्यकर्ता उनसे जुड़े। 6 हजार से अधिक कमेंट कर कार्यकर्ताओं ने प्रश्न किए। प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं की जिज्ञासाओं को पूरा किया। भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के अधिकृत फेसबुक पेज पर 16773 से अधिक कार्यकर्ता लाइव शुरू होते ही जुड़े। इस तरह लाइव के दौरान 39 हजार से अधिक कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष से संवाद किया, जो कि लगातार बढ़ रहे हैं। राकेश सिंह का कार्यकर्ताओं के साथ फेसबुक लाइव के जरिए पहला संवाद था, जिसे कार्यकर्ताओं ने काफी सराहा। (खबरनेशन / Khabarnation)
 

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment