टीम कमलनाथ में 28 मंत्रियों ने ली शपथ


खबर नेशन /Khabar Nation

मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपनी सरकार के पहले मंत्रिमडल का गठन करते हुए 28 मंत्रियों को शपथ दिलाई। 

मंत्रियो को पद और गोपनीयता की शपथ राज भवन में एक सादे कार्यक्रम में प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के द्वारा दिलाई गई।
 मंत्रिमंडल में  शपथ लेने वाले  डा. विजय लक्ष्मी साधो,सज्जन सिंह वर्मा, हुकुम सिंह कराडा, डा. गोविंद सिंह,बाला बच्चन, अरिफ अकील,ब्रजेन्द्र सिंह राठौर,प्रदीप जायसवाल,लाखन सिंह यादव,तुलसी राम सिलावट, गोविंद सिंह राजपूत, इमरती देवी,ओंकार सिंह मरकाम, डा. प्रभु राम चौधरी, प्रियव्रत सिंह, सुखदेव पांसे, उमंग सिंगार ,हर्ष यादव, जयवर्धन सिंह, जीतू पटवारी, कमलेश्वर पटेल,लखन घनघोरिया, महेन्द्र सिंह सिसोदिया, पी सी शर्मा,
प्रद्युम्न सिंह तोमर, सचिन सुभाष यादव,सुरेन्द्र सिंह बघेल और तरूण भानोट।
इन में दो तो पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के रिश्तेदार है। एक तो उन के पुत्र जयवर्धन सिंह और दूसरे उन के भतीजे प्रियव्रत सिंह। कांग्रेस के दो नेता जिन के बेटो को भी जगह मिल गई है वो हैं सुभाष यादव और इंद्रजीत पटेल।  पूर्व नेता प्रतिपक्ष जमुना देवी के भी भतीजे उमंग सिंगार को भी मंत्री बनाया गया हैं। भोपाल से दो लोगाें को मंत्री बनाया गया है और ये है अरिफ अकिल और पी सी शर्मा।

Share:


Related Articles


Leave a Comment