प्रदेश अध्यक्ष ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के भोपाल आगमन की तैयारियों की समीक्षा की

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद राकेश सिंह ने भोपाल महापौर और समस्त पार्षदों के साथ विचार विमर्श कर 4 मई को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद अमित शाह के भोपाल आगमन की तैयारियों की समीक्षा की।

राकेश सिंह ने कहा कि प्रदेश के कार्यकर्ताओं ने अपने परिश्रम के बल पर ऐतिहासिक कार्यक्रमों को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई हैं। जिसकी सराहना राष्ट्रीय नेतृत्व ने भी की हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के भोपाल प्रवास पर स्वागत सत्कार शानदार हो, इस दृष्टि से हमारी तैयारियां भी बेहतर हो, ताकि प्रदेश के कार्यकर्ताओं की जो पहचान राष्ट्रीय स्तर पर बनी हैं वह और आगे बढ़े।

बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष विजेश लुणावत, प्रदेश महामंत्री विष्णुदत्त शर्मा, महापौर आलोक शर्मा, जिला अध्यक्ष व विधायक सुरेन्द्रनाथ सिंह सहित सभी पार्षद पार्षद तथा अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे। (खबरनेशन / Khabarnation)
 

Share:


Related Articles


Leave a Comment