प्रदेश अध्यक्ष ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के भोपाल आगमन को लेकर तैयारियों की समीक्षा की

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद राकेश सिंह एवं प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत ने 4 मई को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद अमित शाह के भोपाल आगमन को लेकर व्यवस्थाओं की तैयारियों की समीक्षा की।

राकेश सिंह ने कहा कि प्रदेश के कार्यकर्ताओं ने हमेशा संपूर्ण क्षमता का परिचय दिया हैं, जिसके कारण प्रदेश के कार्यकर्ताओं की क्षमता की पूरे देश में चर्चा होती हैं। पूर्ण निष्ठा से कार्यक्रम को गरिमा और भव्यता देने के लिए कार्यकर्ताओं को संकल्पित होना हैं। यह कार्यक्रम मध्यप्रदेश में 2018 में होने वाले विधानसभा चुनाव की दृष्टि से अति महत्वपूर्ण हैं, इसलिए हम सभी कार्यकर्ताओं का दायित्व हैं कि कार्यक्रम को ऐसी भव्यता प्रदान करें कि पूरे देश में प्रदेश के कार्यकर्ताओं का उदाहरण पेश किया जा सके। उन्होंने कार्यक्रम को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से जुट जाने का आग्रह किया।

सुहास भगत ने व्यवस्थाओं की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम सफल बनाने के लिए प्राणपण से जुट जाने का आग्रह करते हुए कहा कि पार्टी संगठन ने जो भी कार्यक्रम हाथ में लिए हैं, उसको कार्यकर्ताओं ने सदैव पूर्ण निष्ठा और समर्पण से पूरे किए हैं। कार्यक्रम कार्यकर्ताओं के क्षमताओं के निर्धारण करते हैं इसलिए हमें पूरे मनोयोग से इस कार्य में जुटना हैं। अमित शाह का यह कार्यक्रम देश के लिए मिसाल बने ऐसे कार्यकर्ताओं से अपेक्षा हैं। 

बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष विजेश लुणावत, रामेश्वर शर्मा, प्रदेश महामंत्री विष्णुदत्त शर्मा, महापौर आलोक शर्मा, जिला अध्यक्ष सुरेन्द्रनाथ सिंह, संभागीय संगठन मंत्री आशुतोष तिवारी सहित जिला पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। (खबरनेशन / Khabarnation)

Share:


Related Articles


Leave a Comment