प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद राकेश सिंह ने  भेल दशहरा मैदान में आयोजित प्रदेश कार्यसमिति एवं प्रदेश स्तरीय विस्तारित बैठक स्थल का निरीक्षण किया। प्रदेश अध्यक्ष ने तैयारियों का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए और कहा कि प्रदेश भर से चयनित कार्यकर्ता इस प्रदेश स्तरीय बैठक में आयेंगे। उनकी बेहतर व्यवस्था हो इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए।

राकेश सिंह ने कार्यक्रम स्थल पर तैयार हो रही प्रदर्शनी, बैठक व्यवस्था एवं मंच व्यवस्था का जायजा लिया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष विजेश लुणावत, प्रदेश महामंत्री विष्णुदत्त शर्मा, जिला अध्यक्ष व विधायक सुरेन्द्रनाथ सिंह उपस्थित थे। (खबरनेशन / Khabarnation)
 

Share:


Related Articles


Leave a Comment