प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह का होशंगाबाद एवं इटारसी में भव्य स्वागत

मिशन 2018 में जुट जाये पार्टी कार्यकर्ता: सिंह

होशंगाबाद। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह का होशंगाबाद जिले में प्रथम आगमन पर होशंगाबाद के भोपाल तिराहे पर भव्य स्वागत हुआ।
स्वागत उपरांत इटारसी में मुख्य कार्यक्रम में सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी मिशन 2018 प्रदेश के विकास व पार्टी के लिए अति महत्वपूर्ण हैं। कार्यकर्ता पूरी एकजुटता के साथ इस मिशन को जनता के जनादेश से चौथी बार फिर प्रदेश के जनकल्याण के लिए सरकार बनाए।

इस अवसर पर संभाग के संगठनमंत्री श्याम महाजन, म.प्र. विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीताशरन शर्मा, सिवनी मालवा विधायक सरताज सिंह, सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष पाण्डेय, खनिज विकास निगम अध्यक्ष शिव चौबे, पार्टी जिलाध्यक्ष हरिशंकर जायसवाल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष संदेश पुरोहित, प्रीति शुक्ला, प्रसनना हर्णे, जिला महामंत्री रघुवीर राजपूत, बहादुर चौधरी, कल्पेश अग्रवाल, संतोष पारिक, विश्वनाथ सिंघल, पीयूष शर्मा, भाजपा संभागीय मीडिया प्रभारी शंभु सोनकिया, भाजपा जिला कार्यालय मंत्री सुधीर तिवारी, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष सुनील राठौर, नपा अध्यक्ष अखिलेश खण्डेलवाल, सुधा अग्रवाल, उपाध्यक्ष अरूण चौधरी, दीपक अग्रवाल, देवीदयाल यादव, शंभूसिंह भाटी, युमो संभाग प्रभारी दीपक उईके, मंडल अध्यक्ष डॉ. नीरज जैन, आशुतोषशरण तिवारी, ओपी यादव, युमो जिलाघ्यक्ष प्रांशू राने, अ.जा. मोर्चा जिलाध्यक्ष अनिल आर्य, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष जयकिशोर चौधरी सहित जिला पदाधिकारी, समस्त मोर्चाें के जिला अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। (खबरनेशन / Khabarnation)

Share:


Related Articles


Leave a Comment