संत हिरदाराम के नाम पर नगर और स्टेशन का नाम स्वीकृत होने से जनता की चिरपोषित अभिलाषा पूर्ण हुई

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरकार की सकारात्मक पहल से बैरागढ़ की जनता की चिरपोषित अभिलाषा पूर्ण हुई हैं। नगर और स्टेशन का नाम संत हिरदाराम नगर और स्टेशन घोषित किया गया हैं। शर्मा ने इस पहल के लिए मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चैहान और एनडीए सरकार के रेल मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए बैरागढ़ नगर की जनता को बधाई दी हैं।
 

उन्होंने कहा कि लंबे समय से बैरागढ़ की जनता संविलियन के सवाल पर चिंताग्रस्त थी। आर्थिक और सामाजिक रूप से जनता अपने को आहत महसूस कर रही थी। लेकिन लगातार प्रयास करके मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने मर्जर की समस्या का समाधान खोजा हैं। प्रक्रिया आरंभ होने से जनता को राहत मिली हैं। उन्होंने इस दिशा में मिली सफलता के लिए संत हिरदाराम नगर की जनता, व्यवसायी बंधुओं का आभार माना हैं और आश्वस्त किया हैं कि संत हिरदाराम नगर के सामाजिक, सांस्कृतिक आर्थिक, विकास की संभावनाओं को धरातल उतारने के लिए उनके प्रयास अनवरत जारी रहेंगे। (खबरनेशन / Khabarnation)
 

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment