रमजान का पाक महीना इंसानियत का नेक पैगाम: राकेश सिंह
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद राकेश सिंह और प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत ने रमजान के पाक मौके पर सभी के मंगल की कामना करते हुए कहा कि रमजान के मौके पर रोजा आत्मा को पवित्र करता हैं। रमजान के रोजे में इंसानियत का सबसे नेक पैगाम मिलता हैं कि दूसरे की मनोभावना को समझें और संवेदनशील बने। दूसरों के प्रति सहिष्णु बनें।
राकेश सिंह ने बधाई संदेश में कहा कि रमजान का माह करूणा और प्रेम का संदेश देता हैं। जब हम उपवास और रोजा करते हैं तो हमें दूसरे के पेट की ज्वाला का अहसास होता हैं और हम उसके प्रति संवेदनशील होते हैं। पैंगबर साहब का हुकुम था कि भूखे को भोजन कराना सबसे बड़ा मानव धर्म हैं।
(खबरनेशन / Khabarnation)
Related Articles
Leave a Comment
Warning! please config Disqus sub domain first!