भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद प्रथम नगर आगमन पर राकेश सिंह का ऐतिहासिक स्वागत

पार्टी कार्यकर्ता एवं सामाजिक संगठन ने किया अभिनंदन

जबलपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद राकेश सिंह के प्रथम जबलपुर आगमन पर मदनमहल स्टेशन पर हजारों कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने उनका भव्य स्वागत किया।

मदन महल स्टेशन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सांसद सिंह के स्वागत पश्चात रैली शिवाजी चौक, मदन महल गेट नं.4, बाबूराव परांजपे चौक, यातायात थाना तिराहा, मालवीय चौक, करमचंद चौक, नौदरा ब्रिज, रसल चौक, नागरथ चौकहोते हुए वेटनरी काॅलेज मैदान पहुँची। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर पार्टी कार्यकताओं, मोर्चा प्रकोष्ठ, सामाजिक-व्यापारिक संगठन एवं स्वयंसेवी संगठनों ने मंच लगाकर राकेश सिंह का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। वेटनरी कॉलेज मैदान में भाजपा नगर एवं ग्रामीण के द्वारा आयोजित गरिमामय स्वागत समारोह में प्रदेश अध्यक्ष का अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर, ग्रामीण अध्यक्ष शिव पटेल, राज्यमंत्री शरद जैन, महापौर स्वाति गोडबोले, विधायक अंचल सोनकर, अशोक रोहाणी, प्रतिभा सिंह, नंदनी मरावी, एलबी लोबो, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष पाण्डे, मविप्रा अध्यक्ष प्रभात साहू, जेडीए अध्यक्ष विनोद मिश्रा, हरेन्द्रजीत सिंह बब्बू, धीरज पटैरिया के साथ हजारों की संख्या में पदाधिकारी कार्यकर्ता सहित नगर के प्रबुद्धजन, सामाजिक, धार्मिक संगठनों के वरिष्ठजन उपस्थित थे। (खबरनेशन / Khabarnation)
 

Share:


Related Articles


Leave a Comment