राज्यसभा का चेहरा अप्रैल में बदलेगा

द्विवार्षिक राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के दिग्गज विलोपित
 

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता और सांसद प्रो. चिंतामणि मालवीय ने कहा कि जिस तरह 2014 में भारत की जनता ने भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत के साथ जनादेश दिया हैं। आने वाले राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव में 52 सीटों पर चुनाव होने से भाजपा का अंक बल बढ़ेगा। इससे भाजपा को 10 सीटों का इजाफा होने से राज्यसभा की तस्वीर बदलेगी। कांग्रेस के और सपा के चिरपरिचित चेहरे नजर नहीं आयेंगे। उन्होंने कहा कि तस्वीर बदलने से सरकार के प्रगतिगामी प्रयास सफल होंगे। अभी तक कांग्रेस और विपक्ष दोहरे मापदंड अपनाती रही हैं। लोकसभा में समर्थन देने के बाद राज्यसभा में अंक बल के कारण तीन तलाक, जीएसटी, पिछड़ा वर्ग आयोग के गठन में विपक्ष बाधक बना रहा लेकिन आने वाले अप्रैल में तस्वीर बदलेगी।
 

उन्होंने कहा कि 52 सीटों पर चुनाव में भाजपा के 17 सांसदों का कार्यकाल समाप्त होगा लेकिन भाजपा की क्षमता बढ़ने से 27 सांसद चुनकर आ सकेंगे। ऐसे में जो आठ मंत्री कार्यकाल समाप्त कर रहे हैं, सभी के वापस आने की संभावना बनेगी। मनोनीत तीन सदस्यों का कार्यकाल समाप्त होने से उनके चेहरे भी बदल जायेंगे।
 

प्रो. मालवीय ने कहा कि कांग्रेस के जिन सदस्यों का कार्यकाल समाप्त होगा उनमें रेणुका चौधरी, सत्यव्रत चतुर्वेदी, रहमान खान, राजीव शुक्ला, प्रमोद तिवारी, अभिषेक मनु सिंघवी शामिल हैं। द्विवार्षिक चुनाव में कांग्रेस और सपा घाटे में रहेगी। द्विवार्षिक चुनाव में कुल मिलाकर सत्ता पक्ष अंक बल बढ़ने से मजबूत होगा और उसकी राज्यसभा में ताकत बढ़ने से केन्द्र सरकार सामाजिक आर्थिक सुधारों को त्वरित गति से अंजाम देने में समर्थ होगी। कांग्रेस की नकारात्मक प्रवृत्ति पर लगाम लगेगी। (खबरनेशन / Khabarnation)
 

Share:


Related Articles


Leave a Comment