प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता का आत्मविश्वास जगाने का काम किया

प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन में शामिल हुए केन्द्रीय विदेश राज्य मंत्री

भोपाल। कांग्रेस के समय देश घोर निराशा में डूबा हुआ था। घोटाले और भ्रष्टाचार से जनता त्रस्त थी। 2014 में नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री बनते ही देश के हित में न सिर्फ कठोर निर्णय लिए बल्कि जनता को निराशा से आशा की तरफ ले जाने का काम किया हैं। बीते 4 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कदम दर कदम चलते हुए उन्हें जोड़कर एक मजबूत श्रृंखला तैयार की हैं, जो 4 साल की उपलब्धियों के रूप में जनता के सामने हैं। देश को मजबूत बनाने की दिशा में ‘सबका साथ-सबका विकास’ जरूरी हैं। लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिना भेदभाव, बिना जाति पंत के सबको साथ लेकर चलने का जो संकल्प लिया। न सिर्फ देश बल्कि वैश्विक तौर पर भी उन्होंने अन्य देशों से मैत्री संबंद्ध स्थापित कर ‘सबका साथ-सबका विकास’ के संकल्प को पूरा किया हैं। मोदी सरकार के उपलब्धियों से भरे 4 वर्ष सिर्फ ट्रेलर हैं, पूरी फिल्म अभी बाकी हैं। यह बात मोदी सरकार के केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री एम.जे. अकबर ने आज भोपाल में प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि देश की जनता में एकात्म भाव जाग्रत करने के लिए सबसे पहले सुरक्षा की भावना मजबूत होना जरूरी हैं। मोदी सरकार ने इन चार वर्षों में देश के भीतर और सीमा पर सुरक्षा के साथ अमन-चैन स्थापित किया हैं, जिससे जनता में आत्मविश्वास का भाव जाग्रत हुआ हैं। अकबर ने कहा कि यूपीए के समय करप्शन था और उनके पास उसे रोकने का कोई सिस्टम नहीं था। जिसके फलस्वरूप एक के बाद एक लगातार घोटाले और भ्रष्टाचार की परते देश के सामने खुलीं। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी स्वयं कहा करते थे कि जनता की भलाई के लिए 1 रू. दिल्ली से निकलता था जो जनता तक पहुंचने तक 15 पैसे रह जाता था। मोदी सरकार ने भ्रष्टाचार पर पूरी तरह अंकुश लगया और बिचैलियों को समाप्त किया जिससे देश का 85 हजार करोड़ रू. बचा हैं। देश के पास पैसा हैं, लेकिन कांग्रेस के समय कोई सिस्टम नहीं था, आज सिस्टम हैं जिससे जनता के पैसों की चोरी रूकी हैं और यही कारण हैं कि मोदी सरकार 10 करोड़ परिवारों के 50 करोड़ लोगों के लिए आयुष्मान भारत के नाम से विश्व की सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा योजना लेकर आ रही हैं।

दुनिया के लीडर हैं हमारे प्रधानमंत्री

अकबर ने कहा कि मोदी सरकार ने हर मोर्चे पर 4 वर्षों में सफलता हासिल की हैं। इन्फ्रास्ट्रक्चर के मामले में आज टाॅप क्लास की सड़के बन रही हैं। नोटबंदी और जीएसटी को उन्होंने आर्थिक सुधार बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिलेर हैं, देश के भले के लिए उन्होंने नोटबंदी जैसा कठोर फैसला लिया, जिसमें जनता ने उनका साथ दिया। नोटबंदी से कालेधन पर अंकुश लगा हैं। उन्होंने कहा कि कमजोर देश कभी शांति नहीं ला सकता एक सरकार वो थी, जिन्होंने अपने सिर्फ एक पड़ोसी से अच्छे संबंध निभाकर अन्य देशों के संबंधों पर ध्यान ही नहीं दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए डिफेंस का मतलब सीमा से एक इंच भी पीछे नहीं हटना होता हैं। सर्जिकल स्ट्राईक के जरिए उन्होंने आतंकवाद को करारा जवाब दिया हैं। मोदी ने नेपाल अरब देश, चीन, जापान, अमेरिका सभी देशों में अपनी नीतियों से एक अलग मुकाम हासिल किया हैं। नरेंद्र मोदी आज दुनिया के लीडर के रूप में स्थापित हुए हैं। विश्व की अर्थव्यवस्था में भारत आज पांचवा बड़ा देश हैं और जिस तेजी से हम बढ़ रहे हैं निश्चित तौर पर आने वाले दिनों में हम दुनिया की अर्थव्यवस्था में चैथे नंबर पर पहुंचेंगे। उन्होंने उपस्थित प्रबुद्धजनों से संवाद करते हुए कहा कि यह सरकार सुशासन और विश्वास की सरकार हैं। पारदर्शिता के साथ सरकार चलाकर मोदी जनता के विश्वास पर खरे उतरे हैं। आज हमारे पास काबीलियत हैं,ताकत हैं, तकनीक हैं, विजन हैं और एक शक्तिशाली नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूप में मौजूद हैं। प्रधानमंत्री जी स्वयं यह कहते हैं कि सरकारे जनपद से नहीं, जनमत से चलती हैं, जो उन्होंने 4 वर्षों में साकार करके दिखाया हैं।

भोपाल के प्रबुद्धजनों सहित सिख समाज, बोहरा समाज, चेम्बर आॅफ काॅमर्स, के्रडाई, अधिवक्तागण, सेवा निवृत्त डाॅक्टर्स, इंजीनियर्स, शिक्षक और विभिन्न सामाजिक संगठनों सहित स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री एम.जे. अकबर का शाल-श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया। महापौर आलोक शर्मा, सांसद आलोक संजर, सहकारिता राज्य मंत्री विश्वास सारंग, प्रदेश उपाध्यक्ष विजेश लूणावत, प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर ने भी केंद्रीय राज्य मंत्री एम.जे.अकबर का पुष्पगु़़च्छ भेंट कर स्वागत किया। (खबरनेशन / Khabarnation)
 

Share:


Related Articles


Leave a Comment