युवा मोर्चा के विस्तार में पंचायत गठन अभियान अहम

स्पेशल 11 अभियान के माध्यम से पंचायत स्तर तक मोर्चा पहुंचेगा

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय पं. दीनदयाल परिसर में भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश स्तरीय बैठक संपन्न हुई। जिसमें युवा मोर्चा का सभी 23040 ग्राम पंचायतों तक गठन करने की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के प्रदेश मंत्री और युवा मोर्चा प्रभारी पंकज जोशी ने कहा कि पंचायत लोकतंत्र की रीढ़ हैं। आज पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक हमारी सरकार हैं। युवा मोर्चा का विस्तार गांव-गांव तक फैले और मिशन 2018 एवं 2019 में मोर्चा की निर्णायक भागीदारी हो। इस दृष्टि से प्रदेश की 23 हजार से अधिक ग्राम पंचायतों में युवा मोर्चा का गठन कारगर सिद्ध होगा।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष पाण्डे ने कहा कि युवा मोर्चा ने पंचायत स्तर तक गठन करने के लिए ‘‘स्पेशल 11’’ अभियान प्रारंभ किया हैं। 30 मार्च तक प्रदेश में सभी पंचायतों पर 11 सदस्यीय समितियां गठित होगी। जिसके पश्चात 5 मई को चलो पंचायत अभियान का आयोजन सभी 23040 ग्राम पंचायतों में किया जायेगा। चलो पंचायत अभियान में 5 मई को युवा मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश के मुख्यमंत्री, मंत्री, सांसद, विधायक पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारी, युवा मोर्चा पदाधिकारी, ग्राम पंचायत की बैठक में भाग लेंगे।

उन्होंने बताया कि 2 और 3 अप्रैल को हर जिले में बैठक आयोजित होगी। पार्टी के स्थापना दिवस 6 अप्रैल को युवा मोर्चा का झंडा उंचा रहे हमारा कार्यक्रम किया जायेगा। झंडा उंचा रहे हमारा एक प्रतिस्पर्धात्मक कार्यक्रम होगा जिसमें जो पंचायत समितियां सबसे ऊंचा पार्टी का झंडा लगायेगी उसे सम्मानित किया जायेगा। 13 अप्रैल को ग्राम पंचायत स्तर पर समरसता रैली का आयोजन किया जायेगा। जिसमें हर बूथ से 5 मोटरसाइकिलों पर कार्यकर्ता निकलकर मंडल केन्द्रों पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर संविधान शिल्पी डाॅ. बाबा साहेब अंबेडकर के योगदान का स्मरण करेंगे। 22 अप्रैल को पंचायत स्तर पर मेरी पंचायत अभियान के अंतर्गत युवा मोर्चा स्वच्छता अभियान से ग्राम पंचायत को नई पहचान देगा। पूर्व में प्रदेश प्रभारी, अध्यक्ष एवं प्रदेश पदाधिकारियों ने दीप प्रज्ज्वलन कर बैठक का शुभारंभ किया।

पंचायत स्तर तक गठन के प्रदेश प्रभारी एवं युवा मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष चन्द्रप्रकाश मिश्रा ने पंचायत गठन की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए कहा कि पार्टी शीर्ष नेतृत्व ने युवा मोर्चा का ग्राम पंचायत स्तर तक समितियों के गठन की जिम्मेदारी सौंपी हैं जिसे हम चुनौती के रूप में स्वीकार कर सफलता के सौपान पर पहुंचायेंगे। बैठक का संचालन मोर्चा के प्रदेश महामंत्री प्रदीप नायर ने किया।

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष वैभव पवार, गौरव रणदीवे, जितेन्द्र सोनी, विनय जैन, अंशुल तिवारी, प्रदेश मंत्री डॉ. विक्रम सिंह, दीपक उइके, नीरज भाटी, अश्विनी राय, विनय सांकते, प्रदेश कार्यालय मंत्री दीपेन्द्रसिंह पाल, सह कार्यालय मंत्री सीएम धाकड़, गौरव विश्वकर्मा, सत्येन्द्र सिंह, प्रतीक तिवारी, राहुल उपमन्यु सिंह, शिशिर बडकुल सहित मोर्चा के संगठनात्मक 56 जिलों के जिला अध्यक्ष व महामंत्री मौजूद थे। (खबरनेशन / Khabarnation)
 

Share:


Related Articles


Leave a Comment