विकास यात्रा में होगा समरसता संपर्क एवं ग्राम सभा का आयोजन

अजा एवं अजजा मोर्चा के कार्यकर्ता करेंगे घर-घर संपर्क

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा एवं जनजाति मोर्चा विकास यात्रा के दौरान संपर्क अभियान में भाग लेकर अनुसूचित जाति एवं जनजाति बस्तियों में पहुंचकर मोर्चा के कार्यकर्ता केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार कर लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने में सहायक होंगे।

अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सूरज कैरो ने बताया कि मोर्चा विकास यात्रा के दौरान 8 जून को व्यापक स्तर पर अनुसूचित जाति बस्तियों में एक दिवसीय संपर्क अभियान आयोजित करेगा। इस निमित्त विधानसभा क्षेत्र की अनुसूचित जाति बस्तियों को चिन्हित कर मोर्चा कार्यकर्ता घर घर दस्तक देकर संपर्क कर मोदी सरकार एवं शिवराज सरकार की योजनाओं को लेकर संवाद करेंगे। अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष गजेन्द्र पटेल ने बताया कि विधानसभाओं में विधायक एवं जनप्रतिनिधियों के नेतृत्व में विकास यात्राएं निकल रही है। अनुसूचित जनजाति के 47 विधानसभा क्षेत्रों में विकास यात्रा के साथ आदिवासी सम्मान यात्रा में अनुसूचित जनजाति वर्ग के विधायक एवं जनप्रतिनिधि आदिवासी अंचलों, मजरों, टोलों में संपर्क कर वनभूमि के पट्टों के वितरण के साथ आदिवासियों को हितग्राही मूलक योजनाओं के बारे में जानकारी दे रहे है। 9 जून क्रांतिवीर बिरसा मुंडा की शहीदी दिवस पर मोर्चा जनजाति बस्तियों में ग्राम सभा का आयोजन कर भगवान बिरसा मुंडा का स्मरण कर श्रद्धांजलि अर्पित करेगा। ग्राम सभाओं में बडी संख्या में आदिवासी भाई बहन सम्मिलित होंगे। (खबरनेशन / Khabarnation)
 

Share:


Related Articles


Leave a Comment