भाजयुमों द्वारा पोखरण परमाणु परीक्षण के 20 वर्ष पूर्ण होने पर राष्ट्रीय गौरव दिवस मनाया-मार्च निकाला 

इंदौर। भारतीय जनता युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष मनस्वी पाटीदार, महामंत्री मयुरेश पिंगले एवं रोहित चौधरी ने बताया कि 11 मई को भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा राष्ट्रीय गौरव दिवस के रूप में मनाया-गौरव मार्च निकाला।

आपने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटलबिहारीजी वाजपेयी की सरकार के कार्यकाल में 11 मई 1998 को पोखरण में परमाणु परीक्षण कर दुनिया में देश का मान बढ़ाया था। पोखरण परमाणु परीक्षण के 20 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा गौरव दिवस मनाया।

शिवाजी वाटिका पर विधायक रमेश मेंदोला ने पार्टी का ध्वज दिखाकर मार्च की शुरूआत की। युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा अटल जिन्दाबाद, देश के सम्मान में युवा मोर्चा मैदान में, भारत माता की जय जैसे नारे लगाये।

समापन स्थल गीता भवन चौराहे पर प्रदेश प्रवक्ता उमेश शर्मा ने अपने उद्बोधन में पोखरण विस्फोट को लेकर प्रकाश डाला। साथ ही युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन भी दिया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष मनस्वी पाटीदार, रोहित चौधरी, विनोद खंडेलवाल, ऋषि खनूजा, राहुल ठाकुर, राहुल अवस्थी, श्रीकांत शर्मा, शान्तुनु यादव, गुरूविनसिंहजी, अमन यादव, कौशल शिवले, राहुल राणे, प्रमोद रघुवंशी, नितेश चैहान, विजय मूलचंदानी, गौरव जोशी सहित बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे। (खबरनेशन / Khabarnation)
 

Share:


Related Articles


Leave a Comment