हर व्यक्ति जीवन में न्यूनतम 5 पौधे जरूर लगाये

विश्व वानिकी दिवस पर मुख्यमंत्री चौहान की अपील 

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विश्व वानिकी दिवस पर प्रदेश के नागरिकों को बधाई देते हुए जीवन में कम से कम पाँच पौधे अवश्य लगाने की अपील की हैं। उन्होंने कहा हैं कि धरती के हरे आवरण के संरक्षण और संवर्धन के लिये जरूरी हैं कि हम प्रकृति की दिव्य शक्तियों में आस्था रखें।
चौहान ने अपने संदेश में कहा हैं कि हमारे देश में वृक्षों को देव तुल्य मानते हुए उनको पूजने की परम्परा हैं। आस्था से जुड़े इस विश्वास से पर्यावरण समृद्ध होता हैं। प्रदेश में जन-सहभागिता पर आधारित वानिकी विकास की अनेक गतिविधियाँ संचालित हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा हैं कि वानिकी को आर्थिक गतिविधियों से जोड़कर प्रदेश में वन क्षेत्रों पर निर्भर ग्रामीणों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने का प्रयास किया जा रहा हैं। (खबरनेशन / Khabrnation)
 

Share:


Related Articles


Leave a Comment