प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में गृह निर्माण मंडल अध्यक्ष ने किया पदभार ग्रहण


प्रदेश कार्यालय में महापुरुषों की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
खबर नेशन / Khabar Nation

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा की उपस्थिति में शुक्रवार को मध्यप्रदेश गृह निर्माण एवं अधोसंरचना निर्माण मंडल के नव नियुक्त अध्यक्ष श्री आशुतोष तिवारी ने गृह निर्माण मंडल पहुंचकर कार्यभार ग्रहण किया। इसके पूर्व श्री तिवारी ने प्रदेश कार्यालय, पं. दीनदयाल परिसर पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा के साथ महापुरूषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। श्री तिवारी ने प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सुहास भगत से भी भेंट की। जिसके पश्चात श्री तिवारी पदभार के लिए रवाना हुए।
पदभार के अवसर पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री आलोक शर्मा, प्रदेश महामंत्री श्री भगवानदास सबनानी, प्रदेश मंत्री श्री रजनीश अग्रवाल, प्रदेश कार्यालय मंत्री डॉ. राघवेन्द्र शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता डॉ. दुर्गेश केसवानी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री भगतसिंह कुशवाह, मध्यप्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष श्री जितेन्द्र लिटोरिया, ग्रामीण जिला अध्यक्ष श्री कौशल शर्मा, जिला अध्यक्ष श्री सुमित पचौरी, पूर्व निगम मंडल अध्यक्ष श्री माधवसिंह डांगी, श्री केशवसिंह भदौरिया, श्री विकास विरानी, श्री रविन्द्र यति, श्री रामकिशन सूर्यवंशी, श्री जगदीश यादव, श्री सतीश विश्वकर्मा, श्री सुनील पाण्डे, श्री अश्विनी राय, श्री राहुल राजपूत, श्री भाषित दीक्षित, श्री राजू अनेजा, श्री मुकुल लोखण्डे, श्री लक्ष्मीकांत खरे, श्री विनय गुर्जर, श्री देवेश चौधरी, श्री टिंकू राठौर, श्री संजू रिछारिया, श्री बांके बिहारी शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share:


Related Articles


Leave a Comment