विकास यात्रा में आम नागरिकों से रू-ब-रू हुए राज्य मंत्री सारंग

भोपाल। सहकारिता, भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास राज्य मंत्री, विश्वास सारंग विकास यात्रा के दौरान करोंद और छोला क्षेत्र के नागरिकों से रू-ब-रू हुए। सारंग ने नागरिकों से स्थानीय समस्याओं, आवश्यकताओं और जरूरी विकास कार्यों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि करोंद और छोला की सभी बस्तियों में जल निकासी और सीवेज को व्यवस्थित करने के लिए नालियों का निर्माण करवाया जा रहा हैं। करोंद में शासकीय अस्पताल और महाविद्यालय के लिए भूमि का चयन कर लिया गया हैं।

राज्य मंत्री सारंग ने कहा कि छोला आरओबी का कार्य जल्दी शुरू होगा। करोंद चौराहे का सौन्दर्यीकरण और विकास किया जाऐगा, डिजाइन बनाई जा रही हैं। विकास यात्रा में राज्य मंत्री सारंग के साथ स्थानीय पार्षद और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद थे। (खबरनेशन / Khabarnation)

Share:


Related Articles


Leave a Comment