राज्य मंत्री पाटीदार ने मण्डलों में पदेन अध्यक्ष का पद भार संभाला
भोपाल। श्रम राज्य मंत्री बालकृष्ण पाटीदार ने आज मध्यप्रदेश भवन एवं अन्य संन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल और श्रम कल्याण मण्डल के कार्यालय में पदेन अध्यक्ष का पद भार ग्रहण किया। इस अवसर पर प्रमुख सचिव श्रम अश्विनी राय उपस्थित थे।
इस मौके पर मध्यप्रदेश ग्रामीण एवं शहरी असंगठित कर्मकार कल्याण मण्डल के अध्यक्ष सुल्तान सिंह शेखावत, सचिव एल.पी. पाठक, पूर्व विधायक कसरावद आत्माराम पटेल, खरगोन जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष प्रकाश रत्न पारखी, मण्डल के अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे। (खबरनेशन / Khabarnation)
Related Articles
Leave a Comment
Warning! please config Disqus sub domain first!