सभी 230 विधानसभा क्षेत्रों में किसान सम्मान यात्रा की बैठक 20-21 मार्च को

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रणवीर सिंह रावत ने बताया कि किसान सम्मान यात्रा की बैठक सभी 230 विधानसभा क्षेत्रों में 20 और 21 मार्च को आयोजित की जा रही हैं। इन बैठकों में क्षेत्रीय विधायक, जिला पार्टी अध्यक्ष, सांसद, निर्वाचित प्रतिनिधि पार्टी और किसान मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भाग लेंगे। विधानसभा क्षेत्रों में किसान सम्मान यात्रा 5 अप्रैल से आरंभ होकर 15 अप्रैल तक गांव गांव की परिक्रमा करेगी तथा ग्राम पंचायत क्षेत्र के प्रगतिशील किसान, पशुपालक, खेती किसानी से संबंद्ध कारीगरों, खेती में नवाचार करने वाले किसानों का सम्मान किया जायेगा।
 

उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र स्तरीय बैठक में सम्मान यात्रा के लिए क्षेत्र में रूट चार्ट तैयार किया जायेगा। यात्रा प्रभारी, दिन प्रभारी यात्रा के दौरान कार्यक्रम प्रभारी और सुविधानुसार अन्य व्यवस्था प्रमुखों का मनोनयन कर दायित्व सौंपा जायेगा। दिन वार वक्ताओं का स्थान चिन्हित किया जायेगा। सम्मान यात्रा का समापन 15 अप्रैल को समारोहपूर्वक जिला मुख्यालय पर होगा जिसमें सम्मानित किए गए किसानों को मान पत्र और स्मृति चिन्ह भेंट किया जायेगा। (खबरनेशन / Khabarnation)
 

Share:


Related Articles


Leave a Comment