विधायक ट्राफी हॉकी प्रतियोगिता में महापौर इलेवन रहा विजेता

राजस्व मंत्री गुप्ता ने बांटे पुरस्कार 

भोपाल। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र की विधायक ट्राफी हॉकी प्रतियोगिता महिला एवं पुरूष वर्ग में महापौर इलेवन की टीम विजेता रही। पुरूष वर्ग में महापौर इलेवन ने मध्यप्रदेश राज्य हॉकी एकेडमी की टीम को 2-1 से हराया। महिला वर्ग में महापौर इलेवन ने आरिफ फेडरेशन की टीम को हराया। राजस्व, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री उमाशंकर गुप्ता ने विजेता एवं उपविजेता टीम को शील्ड और नगद राशि प्रदान कर पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता 16 से 19 मार्च तक चली।

गुप्ता ने कहा कि हाकी की पहचान भोपाल से होना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से खेल प्रतिभाओं को सामने आने का अवसर मिलता हैं। गुप्ता ने कहा कि खेलों से अनुशासन भी आता हैं। उन्होंने बताया कि खेल बजट में लगातार बढ़ोत्री की जा रही हैं।

गुप्ता ने बेस्ट प्लेयर अनिकेत वरूण, अमरीन, बेस्ट गोलकीपर अमानुल्ला खान, मीना पवार और नवोदित प्लेयर सुफियान शेरखान को सम्मानित किया। उन्होंने रेफरी और कोच को भी सम्मानित किया। इस दौरान स्थानीय जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे। (खबरनेशन / Khabarnation)
 

Share:


Related Articles


Leave a Comment