महाराष्ट्रीयन कुनबी पाटिल समाज ने मास्क वितरित कर तीसरी लहर से बचाने की मुहिम शुरू

 

 Khabar Nation / खबर नेशन

 

महाराष्ट्रीयन कुनबी पाटिल समाज के कार्यकर्ताओं ने 1250 स्थित शिवाजी प्रतिमा के समीप चौराहे पर वाहन चला रहे नागरिकों को समाज के सदस्य कोमल पाटील जी द्वारा उपलब्ध कराए गए 1500 से अधिक मास्क वितरित कर तीसरी लहर से बचाने की मुहिम शुरू कर मास्क के महत्व को बता कर कोरोना वायरस से सावधान रहने के लिए जागरूक किया गया। इस दौरान उन्हें टीका लगवाने, मास्क लगाने, नियमित हाथ धोते रहने, शारीरिक दूरी का पालन करते रहने के साथ साथ अनुशासित होकर कोरोना की रोकथाम के दिशा निर्देशों को भी पालन करते रहने के लिए जागरूक किया गया।नागरिकों को को यह बताया गया कि तीसरी लहर आने को है। इसलिए हमें जागरूक और सावधान रहने की जरूरत है। कई उपचारों से एक बचाव बेहतर होता है। इसलिए महामारी से बचना यह हमारे हाथ में है, हम जितने अनुशासित होकर भारत सरकार के कोरोना वायरस संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करते रहेंगे उतने ही इस महामारी से बचे रहेंगे।

इस अवसर पर अध्यक्ष श्रीमान प्रकाश आधार पाटिल, उपाध्यक्ष- श्री विश्वास पाटिल, संदीप पाटिल, राजू पाटिल सचिव - समाधान दिलीप पाटिल,, संयुक्त सचिव- प्रकाश सुरेश पाटिल,कोषाध्यक्ष - दीपक निंबा पाटील, महामंत्री - नरेश गोकुल पाटिल/ महेश पाटिल ,संगठन मंत्री - दीपक ज्ञानेश्वर पाटिल, प्रचार मंत्री - त्र्यंबक पाटिल,विकास मधुकर पाटील गणेश पाटील एवं समिति सदस्य उपस्थित थे

Share:


Related Articles


Leave a Comment