22 मार्च को मध्यप्रदेश कांग्रेस का भोपाल में विधानसभा घेराव एवं होली मिलन को लेकर जिला कांग्रेस की बैठक सम्पन्न

जिला कांग्रेस की बैठक खताखेड़ी हनुमान मन्दिर पर राजीव ग़ांधी, इंदिरा गाँधी के चित्र पर माल्यापर्ण करके कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। मध्यप्रदेश कांग्रेस सचिव शशांक भार्गव ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कहा कि अब सभी कार्यकर्ता अपने गाँवों में मध्यप्रदेश में हो रहे घोटालों, भाजपा नेताओं द्वारा अवैध उत्खनन करने, शासन की योजनाओं में भाजपा नेताओं द्वारा जमकर घोटाला किया जा रहा। जिसके बारे में आमजनों को चौपाल लगाकर बताये।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. मेहताब सिंह यादव ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार अपनी झूठी योजनाओं के प्रचार प्रसार में करोड़ो रूपये बर्बाद कर रही हैं। किसानों को भावान्तर योजना गले की फांस बन गई हैं जिसका उन्हें लाभ नही मिल पा रहा हैं। आज मध्यप्रदेश सरकार महिलाओं बेटियों पर अत्याचार, बलात्कार में नम्बर वन हैं।

भाजपा सरकार को पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत मरखेड़कर, युवा कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह खड़ेर, निरंजन सिंह यादव ने जमकर कोसा और कहा कि सभी कांग्रेसजन मिलकर 22 मार्च को विधानसभा घेराव में शामिल हो कर कार्यक्रम को सफल बनाये।

इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष धनराज धाकड़, नागेन्द्र सिंह परमार, अर्पित उपाध्याय, युवा कांग्रेस अध्यक्ष सोनू यादव, राजपाल यादव, प्रभुनाथ सिंह राजपूत, महीप सिंह यादव, कलेक्टर यादव, सौरभ साहू, कुलदीप रत्नाकर, भूरा साहू, मनोज कुशवाह, पप्पू धाकड़, भगवान सिंह गुर्जर, श्याम लाल अहिरवार, मलखान यादव सहित कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे। (खबरनेशन / Khabarnation)

Share:


Related Articles


Leave a Comment