वचन पत्र याद दिलाने वाले कर्मचारी युवाओं पर कांग्रेस सरकार की गुंडागर्दी

 

खबर नेशन / Khabar Nation

भोपाल। चुनाव के पहले कर्मचारियों को भ्रमित कर सत्ता हासिल करने वाली कांग्रेस सरकार बनते ही बहानेबाजी कर रही है। सत्ता में आते ही कांग्रेस कर्मचारियों से किए वचन के बदले उन्हें लाठियांे और डंडे से पीट रही है, जो किसी अत्याचार से कम नहीं है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री रजनीश अग्रवाल ने रविवार को वचन पत्र ध्यानाकर्षण रैली कर रहे कर्मचारियों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कही। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे कर्मचारियों को पीटना न सिर्फ अलोकतांत्रिक है बल्कि घोर आपत्तिजनक है। 
कांग्रेस ने सबको ठगा
श्री रजनीश अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस चुनाव आते ही झूठ बोलने का काम करती आई है। विधानसभा में कांग्रेस ने युवा, महिला, किसान, कर्मचारी वर्ग सहित समाज के हर वर्ग से झूठ बोलने का काम किया। वचन-पत्र के नाम पर झूठ का पुलिंदा कांग्रेस ने जनता के समक्ष रखकर लोकलुभावन वादे किए, लेकिन सत्ता हासिल करते ही हर वर्ग से किए वादों से प्रदेश सरकार मुकरने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की वादा खिलाफी सिर्फ उसकी हकीकत उजागर हुई और यही कारण है कि लोकसभा के चुनावों में जनता कांग्रेस के झूठे वादों में नहीं आई। श्री अग्रवाल ने कहा कि झूठे वचन देने वाली भी कांग्रेस थी और सत्ता हासिल कर भूलने वाली भी कांग्रेस है। 
पाप का खामियाजा भुगतेगी कांग्रेस
श्री अग्रवाल ने कहा कि कंाग्रेस की कथनी और करनी में जमीन आसमान का अंतर है। पहले वादे किए और अब जनता के समक्ष आर्थिक स्थिति का रोना रोकर कांग्रेस सरकार युवाओं से किए वादों से पल्ला झाड़ रही है। कांग्रेस सरकार बहानेबाजी कर रही है। रोजगार मांगने वाले युवाओं को सरकार अब आउटसोर्सिंग की परिभाषा बता रही है। उन्होंने सरकार से प्रश्न करते हुए पूछा कि युवाओं को वचन देने वाली कांग्रेस को क्या चंद महीनों पहले आउटसोर्सिंग की परिभाषा व प्रदेश की अर्थव्यवस्था का ज्ञान नहीं था? उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने भोले युवाओं को भरमाकर धोखा दिया है। इस पाप का खामियाजा कांग्रेस को भुगता पड़ेगा। 

Share:


Related Articles


Leave a Comment