5 लाख 63 हजार श्रमिक वापस आये

भोपाल : अपर मुख्य सचिव एवं प्रभारी स्टेट कंट्रोल-रूम श्री आई.सी.पी. केशरी ने जानकारी दी है कि अब तक 5 लाख 63 हजार श्रमिक प्रदेश में वापस लाये जा चुके हैं। इनमें से बसों से लगभग 3 लाख 96 हजार और ट्रेनों से करीब एक लाख 67 हजार श्रमिक वापस लाये गये हैं। श्री केशरी ने बताया है कि आज तक गुजरात से 2 लाख 12 हजार, राजस्थान से एक लाख 24 हजार और महाराष्ट्र से एक लाख 32 हजार श्रमिक वापस लाये गये हैं। इसके साथ ही अन्य राज्यों से भी श्रमिक लाये गये हैं। 

132 ट्रेन पहुँचीं

प्रदेश में अभी तक 132 ट्रेन आ चुकी हैं। शुक्रवार को एक ट्रेन आने की संभावना है। कुल 140 ट्रेन प्रस्तावित हैं। प्रदेश के बाहर के करीब 4 लाख 50 हजार श्रमिकों को अन्य प्रदेशों की सीमा तक बसों से पहुँचाया गया है।

Share:


Related Articles


Leave a Comment