नरपालिका के कर्मचारी कलमबंद हड़ताल पर

 

खबर नेशन / Khabar Nation                                        करेली से मनीष सोनी

 करेली । नगरपालिका के कर्मचारी शासन से मिले आश्वासन के बावजूद मांगों की पूर्ति नहीं होने पर अब कलमबंद हड़ताल कर धरने पर हैं। नपा में उनका धरना जा री है।समयमान वेतनमान, 2007 से सितंबर 2017 तक के दैनिक वेतनभोगियों को स्थाई नियमित करने, नपा की डिजिटल व्यवस्था होने के बावजूद कम्प्यूटर ऑपरेटर नहीं होने पर उसके पद सृजित करने, निकाय के स्थापना व्यय की समय-सीमा समाप्त होने की मांग को लेकर उनकी कलमबंद हड़ताल जारी है।इस मामले में  नगरपालिका कर्मचारी संघ के करेली अध्यक्ष शंकर ठाकुर ने कहा कि पेयजल और साफ-सफाई व्यवस्था आमजनों के हितों को ध्यान में रखते हुए जारी है, लेकिन संगठन को विवश न किए जाए, मांगों पर ध्यान दिया जाए।वही गुरुवार को  नगरपालिका परिषद में नगरपालिका उपाध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने अपना समर्थन दिया

Share:


Related Articles


Leave a Comment