दीपावली से पहले कर्मचारियों को वेतन न देना प्रदेश सरकार का अमानवीय चेहरा : राकेश सिंह

 

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा भाजपा सरकार रहते कर्मचारियों का वेतन कभी नहीं रूका

  खबर नेशन /Khabar Nation

                भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री राकेश सिंह ने कहा कि आमजन दीपावली के त्यौहार को लेकर उल्लासित है। लेकिन प्रदेश सरकार द्वारा दीपावली से पहले कर्मचारियों को महंगाई भत्ता तो दूर कई विभागों के कर्मचारियों को वेतन तक नहीं मिला है यह कमलनाथ सरकार के अमानवीय चेहरे को दर्शाता है।

                उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में पिछले 15 वर्षों में ऐसा कभी मौका नहीं आया कि कर्मचारियों को वेतन न मिला हो, लेकिन कांग्रेस सरकार में नहीं मिलना प्रदेश सरकार की विसंगतियों और कुप्रबंधन का प्रमाण है। कांग्रेस के कार्यकाल में ही हमेशा कर्मचारियों को वेतन के लाले पडे है। श्री सिंह ने सरकार से कर्मचारियों को अतिशीघ्र वेतन देने की बात कही है ताकि कर्मचारी खुशहाली से दीपावली का त्यौहार मना सके।

प्रदेश सरकार कर्मचारियों को महंगाई भत्ते की सौगात दे

                श्री सिंह ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार ने केन्द्रीय कर्मचारियों को 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाकर दीपावली का उपहार दिया है। राज्य के कर्मचारियों में इस निर्णय के बाद उत्सुकता का माहौल है और उन्हें आशा थी कि राज्य सरकार भी उनके हित में निर्णय लेगी, लेकिन प्रदेश सरकार ने अभी तक प्रदेश के कर्मचारियों को महंगाई भत्ते की घोषणा न कर कर्मचारियों को निराश किया है। श्री राकेश सिंह ने कमलनाथ सरकार ने प्रदेश के कर्मचारियों को महंगाई भत्ता देने की मांग की है।

Share:


Related Articles


Leave a Comment