इंदौर घोषणा-पत्र आने वाले कल का दृष्टिपत्र सिद्ध होगा

भोपाल। फ्रेंड्स आफ एमपी के दो दिवसीय सम्मेलन में इंदौर घोषणा जारी करके मध्यप्रदेश में जन्में अप्रवासी भारतीयों जो मातृभूमि से सात समुन्दर पार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं, भरोसा दिलाया हैं कि आने वाले दिनों में वे अपनी ऊर्जा का उपयोग मध्यप्रदेश के विकास में करेंगे। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री विष्णुदत्त शर्मा ने इंदौर घोषणा को मध्यप्रदेश के संभावना युक्त क्षेत्र के विकास का दृष्टि पत्र निरूपित करते हुए कहा कि अप्रवासी भारतीय मध्यप्रदेश के ब्रांड एम्बेसेडर सिद्ध होने के साथ बदलते मध्यप्रदेश और प्रौद्योगिकी के शिखर पर पहुंचे विकसित देशों के बीच सेतु बनेंगे। कानक्लेव में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि पिछले 14 वर्षों में मध्यप्रदेश की दिशा और दशा बदली हैं। बीमारू राज्य से मध्यप्रदेश देश और दुनिया का अग्रणी राज्य बना हैं, जहा कृषि विकास दर 20 से अधिक होने के साथ विकास दर दहाई में पहुंच चुकी हैं।
 

उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में आये सुखद परिवर्तन ने विदेशों से आये अप्रवासी मध्यप्रदेश वासियों को भी अभिभूत किया हैं। मध्यप्रदेश में सरप्लस बिजली, लेंड बैंक, स्किल बैंक, कनेक्टिविटी के लिए सड़कों का जाल और निवेशकों के लिए सिंगल विन्डो व्यवस्था उपलब्ध हैं। मध्यप्रदेश में यदि दरकार हैं तो उस विशेषज्ञता का जिसके अप्रवासी भारतीय धनी हैं, लिहाजा अप्रवासी जन को मध्यप्रदेश के विकास में सक्रिय योगदान करना हैं। एक लाख करोड़ रू. के निवेश के प्रस्ताव दिये जाने पर अमल होने से मध्यप्रदेश की नई तस्वीर उभरेगी। मध्यप्रदेश की दुनिया में मेनुफेक्चरिंग हब के रूप में अनूठी पहचान बनेगी।
 

शर्मा ने कहा कि मध्यप्रदेश को प्रकृति ने अथाह जल भंडार, हरियाणी से संपन्न वन क्षेत्र, वन्यप्राणी, उर्वर भूमि का वरदान दिया हैं। कौशल विकास के लिए इन्जीनियरिंग कालेज, पोलिटेक्निक, आईटीआई में प्रौद्योगिकी के नये ट्रेंड आरंभ किये जा चुके हैं। विशेषज्ञता हासिल कराने में अप्रवासी भारतीयों को योगदान वांछित हैं। फुड प्रोसेसिंग, स्मार्ट सिटी, पर्यटन, उच्च शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे अनेकों क्षेत्रों में जो प्रस्ताव आये हैं। वे मध्यप्रदेश की संभावनाओं के द्वार खोलने का विश्वास पात्र साबित होंगे।
 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और राज्य सरकार की दूरदर्शिता की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने एनआरआई प्रकोष्ठ की स्थापना में तत्परता दिखाते हुए मध्यप्रदेश के मित्रों को मंत्र मुग्ध कर दिया और भरोसा दिलाया कि उनकी हर समस्या का समाधान करने प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारी तत्पर रहेंगे। इससे उत्साहित होकर फ्रेंड आफ एमपी के आगामी वर्ष का कार्यक्रम भी घोषित कर दिया गया। (खबरनेशन / Khabarnation)
 

Share:


Related Articles


Leave a Comment