कर्मचारियों को सातवें वेतनमान का तोहफा

शासकीय सेवकों को भाजपा सरकार ने गरिमा और प्रामाणिकता प्रदान की

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राहुल कोठारी ने कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के आरोप को झूठ का पुलिंदा करार देते हुए कहा कि अपने शासनकाल में कांग्रेस ने शासकीय सेवा में भर्ती और पद मुक्ति को राजनैतिक लाभ हानि से जोड़ा जिससे पद गरिमा और सेवा की प्रामाणिकता काफूर हो गयी। तत्कालीन कांग्रेस सरकार 18 हजार से अधिक वेतनभोगियों को एक कलम से बाहर कर उनके चूल्हे बुझा दिए थे। आज जब शिवराजसिंह चौहान सरकार ने पूरी संवेदना के साथ 4 लाख 90 हजार कर्मचारियों की सेवा शर्तो में सुधार कर राहत दी हैं। 2.37 लाख अध्यापक संवर्ग को नियमित किया हैं और 1.84 संविदा पदों को नियमित किया हैं। कमलनाथ को इसमें धोखा दिखाई दे रहा हैं, तो इसे उनका दृष्टिदोष ही कहा जायेगा। वास्तविकता तो यह हैं कि कर्मचारियों के साथ जो बेइन्साफी कांग्रेस ने की थी, भाजपा सरकार ने शासकीय सेवकों के साथ न्याय कर नैतिकता का सबूत दिया हैं।

उन्होंने कहा कि दरअसल कमलनाथ के गलत आरोप का कारण कांग्रेस की सरकारी सेवा के प्रति संवेदना का अभाव और सरकारी सेवा संहिता के प्रति अनभिज्ञता हैं। संविदा कर्मचारियों के साथ भाजपा सरकार ने न्याय किया हैं। 1 लाख 84 हजार संविदा पदों को नियमित किया हैं। संविदा नियुक्ति नियमित रिक्ति के बदले में नहीं की जाती। जब तक नए पद की स्थापना अथवा पद रिक्त नहीं होता, संविदा भर्ती को नियमित नहीं किया जा सकता हैं। सरकार का स्पष्ट मत हैं कि रिक्त पदों पर बारी बारी से इन्हें नियमित किया जायेगा, इसमें न्यायपूर्ण भावना हैं, लेकिन कांग्रेस जिसने कभी कर्मचारियों का हित चिंतन नहीं किया इसे धोखाधड़ी बताकर अपनी गलतियों पर आवरण डाल रही हैं।

कोठारी ने शिवराजसिंह चौहान द्वारा कर्मचारियों को दिए गए तोहफे पर आभार माना हैं और कर्मचारियों को बधाई दी हैं।

(खबरनेशन / Khabarnation)
 

Share:


Related Articles


Leave a Comment