मुख्यमंत्री चौहान द्वारा नई दिल्ली में "जी.आई.एस. 2019" और "इन्वेस्ट एम.पी." पोर्टल जारी

राजनयिकों और उद्योगपतियों की उपस्थिति में जीआईएस-2019 का कर्टेन रेजर कार्यक्रम संपन्न

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज नई दिल्ली में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2019 के लिए आयोजित कर्टेन रेजर कार्यक्रम में दो वेबपोर्टल - 'जी.आई.एस.-2019' और 'इन्वेस्ट एम.पी.' जारी किये। चौहान ने उपस्थित राजनयिकों और उद्योगपतियों को मध्यप्रदेश आने और निवेश का आमंत्रण दिया। जी.आई.एस. 2019 आगामी 23-24 फरवरी 2019 को इंदौर में होना निश्चित हुआ हैं। कार्यक्रम में प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री एस.के. मिश्रा सहित केन्द्र और राज्य के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

चौहान ने कार्यक्रम में हो रहे चहुमुँखी विकास के बारे में बताते हुए उपस्थित उद्योगपतियों एवं राजनयिकों को उद्योग लगाने का निमंत्रण दिया। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में अपार संभावनाएँ हैं। खनिज संपदा के साथ प्रदेश की अधोसंरचना को पूर्णरूप से विकसित किया जा चुका हैं। ऊर्जा के क्षेत्र में प्रदेश सरप्लस राज्य हैं। सड़कों का जाल पूरे प्रदेश में बिछाया गया हैं। पानी प्रचुर मात्रा में उपलब्ध हैं। सिंचित जमीन 40 लाख हेक्टेयर से भी अधिक हैं। कृषि के क्षेत्र में मध्यप्रदेश ने लगातार पाँच साल कृषि कर्मण अवार्ड जीतकर नया कीर्तिमान स्थापित किया हैं। कृषि विकास दर पिछले कई सालों से 20 से ऊपर पाई गई हैं। ग्रोथ रेट पिछले सात सालों में डबल डिजिट में हैं। उन्होंने कहा कि इस सबके अलावा प्रदेश का प्रशासन हमेशा निवेशकों का मददगार और सहायक सिद्ध हुआ हैं। प्रदेश में कुशल मैनपावर भी उपलब्ध हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि समग्र में प्रदेश की भौगोलिक स्थिति, अधोसंरचना और राजनीतिक स्थिरता, निवेश के माहौल के लिए अन्य राज्यों की तुलना में बेहतर हैं।

वाणिज्य-उद्योग मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि इन्वेस्ट पोर्टल एम.पी. के जरिये निवेशक 6 विभाग और 22 सेवाओं से सीधे जुड़ जाता हैं। उसे पोर्टल के माध्यम से सभी प्रकार की जानकारियाँ घर बैठे ही सुलभ हो जाती हैं। किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होती हैं। प्रमुख सचिव वाणिज्य-उद्योग मोहम्मद सुलेमान ने दृश्य और श्रव्य माध्यम से दोनों पोर्टल की जानकारी दी। (खबरनेशन / Khabarnation)

Share:


Related Articles


Leave a Comment