फ्रेंड्स आॅफ एमपी एक ऐतिहासिक उपलब्धि

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री अजय प्रताप सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश की प्रगति में भागीदारी करने के लिए अप्रवासी (मध्यप्रदेश में जन्मे) भारतीयों को आकृष्ट करने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की पहल ने संभावनाओं के द्वार खुला हैं। फ्रेंडस आॅफ मध्यप्रदेश कान्क्लेव का इंदौर में संपन्न हो रहा आयोजन वास्तव में मध्यप्रदेश के सर्वांगीण विकास की इबारत लिखने जा रही हैं।
 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्पष्ट कर दिया हैं कि हमारा उद्देश्य वित्तीय निवेश से आगे, मध्यप्रदेश की सुषुप्त संभावनाओं के द्वार खोलना हैं। क्योंकि मध्यप्रदेश नैसर्गिक संसाधनों में समृद्ध हैं। सांस्कृतिक केंद्र रहने के साथ इतिहास, पुरातत्व, ललितकलाओं की सर्जना भूमि मध्यप्रदेश रहा हैं। अप्रवासी भारतीय ने इंदौर में अपने-अपने अनुभव दोहराते हुए घोषणा की हैं कि भारतीय मानव संसाधनों को विश्व के श्रम मार्केट में कौशल युक्त लेबर फोर्स के रूप में प्रस्तुत करने के लिए आतुर हैं। ओमान में पांच हजार युवकों को प्रशिक्षित करके रोजगार सुलभ करने का प्रस्ताव प्रस्तुत किया हैं। यह इस समिट की एक ऐतिहासिक उपलब्धि साबित होगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इसके पूर्व में ब्रिटेन और अमेरिका में फ्रेंड्स आॅफ एमपी समिट का आयोजन कर चुके हैं। इसी का नतीजा हैं कि इंदौर में आयोजित कान्क्लेव में अमेरिका से 120, ब्रिटेन से 51 भोपाल और अन्य देशों से 320 से अधिक उत्साही अप्रवासी भारतीय जुटे हैं और उनका मातृभूमि के प्रति प्रेम छलकता परिलक्षित हुआ हैं।
 

अजय प्रताप सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री ने अप्रवासी भारतीयों का स्वागत करते हुए आशा व्यक्त की हैं कि वे न्यू मध्यप्रदेश के विकास में ब्रांड एम्बेसेडर के रूप में अपनी भूमिका परिभाषित करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि इक्कीसवीं शताब्दी तकनीक और प्रौद्योगिकी का युग हैं। चारों और प्रौद्योगिकी का विस्तार हो रहा हैं। ऐसे में देश-विदेश के अप्रवासी भारतीय मध्यप्रदेश में कौशल विकास की इबारत लिख कर मध्यप्रदेश की बड़ी सेवा कर सकेंगे। (खबरनेशन / Khabarnation)

Share:


Related Articles


Leave a Comment