मुख्यमंत्री चौहान की दृढ़ इच्छाशक्ति के चलते मध्यप्रदेश देश में सिरमौर

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ किसानों के लिये कई अभिनव योजनाएँ प्रारंभ की। उसका परिणाम हैं कि आज प्रदेश कृषि के क्षेत्र में देश में अग्रिम पंक्ति में आ खड़ा हुआ हैं। जबकि वर्ष 2003-04 से पहले कांग्रेस के जमाने में मध्यप्रदेश में बिजली, पानी और सड़क के अभाव में खेती-किसानी के बुरे दिन लद गए थे। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रणवीर सिंह रावत ने आगर जिले की पिपलौन विधानसभा में किसान सम्मान यात्रा के अवसर पर आयोजित किसान सभा को संबोधित करते हुए यह बात कही।

रावत ने कहा कि कांग्रेस के शासन काल में प्रदेश बीमारू राज्य की श्रेणी में था जबकि मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने सभी वर्गों और क्षेत्र के लिये काम करते हुए प्रदेश को विकसित राज्य की श्रेणी में ला खड़ा किया। कृषि और उससे संबंद्ध क्षेत्र में प्रदेश की विकास दर औसत 18 प्रतिशत हैं जो देश में सर्वाधिक हैं। रावत ने कहा कि 16 अप्रैल को प्रदेश सरकार जिला मुख्यालय पर किसान उत्सव का आयोजन कर रही हैं जिसमें गत वर्ष बेचे गये गेहूँ और धान पर किसानों को 200 रुपये प्रति क्विंटल की दर से राशि दी जा रही हैं। 10 जून को इस वर्ष बिक्री किए गये गेहूँ पर 265 रुपये और चना, मसूर और सरसों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य के अतिरिक्त 100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से किसानों को भुगतान किया जायेगा।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने साढ़े सत्रह लाख से अधिक डिफाल्टर किसानों के 2600 करोड़ रुपये की ब्याज राशि माफ कर उन्हें शून्य प्रतिशत पर ऋण उपलब्ध करवाने का अवसर प्रदान किया हैं। इसके पूर्व रावत ने शाजापुर से कान्हण और कान्हण से आगर के मध्य 15 गाँवों में बड़ी संख्या में किसानों का शाल, श्रीफल और पुष्पहार पहनाकर सम्मान किया। शाजापुर जिले के गाँव बर्डियासोन में जनसभा आयोजित की गई। इस अवसर पर विधायक अरुण भीमावत, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री कृष्णाचंद्र यादव, शाजपुर जिलाध्यक्ष कृष्णकांत कराड़ा भी उपस्थित थे। आगर में आगर विधायक गोपाल परमार, उदय सिंह यादव, चन्द्रप्रकाश पण्डा, किसान मोर्चा के अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह कावल उपस्थित थे। बाद में रावत मंदसौर के सीतामऊ पहुंचे और किसानों का अभिनंदन करते हुए केन्द्र और राज्य सरकार की किसान प्रतिबद्धता से जन-जन को रूबरू कराया।

उन्होंने रतलाम के आलोट में किसानों का सम्मान करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी और केन्द्र एवं प्रदेश सरकार गांव,गरीब, किसान को समर्पित हैं। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान किसान के चेहरे पर मुस्कान देखना चाहते हैं। सरकार ने बाढ़ सूखा कीट प्रकोप में राहत के लिए खजाना खोला हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 2022 तक किसानों की आय को दोगुना करने में जुटें हैं। 13अप्रैल को रणवीर सिंह रावत उज्जैन ग्रामीण, इंदौर ग्रामीण और देवास में किसान सम्मान यात्रा में रहेंगे। (खबरनेशन / Khabarnation)
 

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment