विधानसभा घेराव को लेकर कांग्रेस प्रदेश सचिव ने ली कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक ओर बनाई रणनीति

शमशाबाद । शमशाबाद में वन विभाग के रेस्ट हाउस में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव जोधराम गुर्जर ने शमशाबाद के समस्त मंडल अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं की बैठक ली। जिसमें प्रदेश सरकार में हुई भ्रष्टाचार किसान विरोधी सरकार और हो रहे महिलाओ पर अत्याचार को लेकर 22 मार्च को प्रदेश कांग्रेस दोबारा भाजपा सरकार का विधानसभा का घेराव कर विरोध प्रदर्शन करेगी। उसी उद्देश्य को लेकर आज कांग्रेस के प्रदेश सचिव ने शमशाबाद के कार्यकर्ताओं से चर्चा की ओर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की।
 

इस मौके पर डॉ मेहताब सिंह जिला अध्यक्ष , सुंदर लाल केवट. प्रदेश किसान कांग्रेस प्रदेश सचिव लखन लाल गुर्जर, धनराज धाकड़ ब्लाक अध्यक्ष ,प्रभुनाथ राजपाल यादव, महादीप सिंह यादव मंडल अध्यक्ष , करण सिंह, पार्षद कलेक्टर यादव , कुलदीप रत्नाकर, प्रेम धाकड़, मनोज कुशवाह, वीरेंद्र सोनी, श्याम लाल, भूरा साहू , व्रजेश मेहर, रमेश गुर्जर, सौरभ साहू आदि नेतागण मौजूद थे। (खबरनेशन / Khabarnation)

Share:


Related Articles


Leave a Comment