स्वच्छ सर्वेक्षण-2018 में सिटीजन फीडबैक में म.प्र. को पहला स्थान

मंत्री माया सिंह ने माना प्रदेशवासियों का आभार 
 

भोपाल। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री माया सिंह ने स्वच्छ सर्वेक्षण-2018 में सिटीजन फीडबेक में प्रदेश के 6.37 लाख नागरिकों के सम्मिलित होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनका आभार व्यक्त किया हैं। उन्होंने कहा कि 'स्वच्छ सर्वेक्षण'' फीडबेक में मध्यप्रदेश देश में प्रथम स्थान पर रहा हैं।
 

मंत्री माया सिंह ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत भारत सरकार द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण-2018 में सिटीजन फीडबेक लिया गया हैं। प्रदेश के 378 शहरों के कुल 6 लाख 37 हजार रहवासियों द्वारा फीडबेक में भागीदारी दर्ज कराने से प्रदेश देश में प्रथम स्थान पर रहा हैं। राजस्थान 6 लाख 34 हजार के फीडबेक के द्वारा द्वितीय स्थान पर रहा हैं।
 

भारत सरकार द्वारा यह सर्वेक्षण देश के 4041 शहरों में आयोजित किया गया था, जिनमें 1969 टोल-फ्री नम्बर स्थापित किया गया था। इसमें स्वच्छता एप में 62 हजार 900, स्वच्छता पोर्टल पर 4 लाख 37 हजार 800, आउटबाउंड कोल 11 हजार 500, 1969 टोल-फ्री पर 30 हजार 700 तथा फेस-टू-फेस में 95 हजार से अधिक नागरिकों ने अपनी भागीदारी दर्ज कराई हैं। (खबरनेशन / Khabarnation)
 

Share:


Related Articles


Leave a Comment