केन्द्रीय राज्यमंत्री मनसुख मांडविया गांधी संकल्प पद यात्रा में हुए शामिल

 

गांधी संकल्प पद यात्रा का भागीरथपुरा में कई मंचों से हुआ स्वागत

150 बच्चे बाल गांधी बनकर यात्रा में साथ चले

खबर नेशन / Khabar Nation 
इंदौर 13 अक्टूबर,2019/
भारतीय जनता पार्टी नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा एवं गांधी संकल्प पद यात्रा प्रभारी जयंत भिसे ने बताया कि आज गांधी संकल्प पद यात्रा केन्द्रीय रसायन व उर्वरक राज्यमंत्री श्री मनसुख मांडविया की विशेष उपस्थिति में विधानसभा क्षेत्र कं्र 1 के वार्ड कं्र 11 भागीरथपुरा के विभिन्न बूथों पर जनजागरण करते हुए निकाली गई। यात्रा में 150 से भी ज्यादा बच्चे गांधी की वैशभूषा में बाल गांधी बनकर चल रहे थे जो कि आकर्षण का केन्द्र रहे।
यात्रा में श्री मनसुख मांडविया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केन्द्रीय संगठन एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्रजी मोदी ने गांधीजी की 150वीं जयंती पर देश व नगर में स्वच्छता अभियान के साथ वन टाईम यूज प्लास्टिक का इस्तेमान नहीं करने के संदेश के साथ सभी विधानसभाओं में गांधी संकल्प पद यात्रा स्थानीय सांसद एवं अध्यक्ष के नेतृत्व में निकालने का आव्हान किया है।
सभी स्थानों पर आमजन को जाग्रत करने के संकल्प के साथ यात्रा बूथों तक पहुंच रही है। गांधीजी के विचारों और उनकी स्वीकारिता को जन-जन तक ले जाने का कार्य भारतीय जनता पार्टी के द्वारा किया जा रहा है। गांधीजी ने उस समय कहा था कि स्वच्छता-महाप्रभुता, यह नारा पूर्व की सरकारों ने वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया। लेकिन धरातल पर स्वच्छता को नहीं उकेरा, लेकिन मोदीजी ने इस नारे को गंभीरता से लेते हुए पूरे देश में स्वच्छता मिशन पर विशेष ध्यान दिया। यदि स्वच्छता रहेगी तो आपकी हेल्थ अच्छी रहेगी और आदमी तंदूरूस्त के साथ समाज तंदूरूस्त बनेगा। समाज तंदूरूस्त बनेगा तो राष्ट्र तंदूरूस्त बनेगा। तंदूरूस्त स्वास्थ्य ही तंदूरूस्त राष्ट्र का निर्माण करेगा।
आपने कहा कि मोदीजी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार के द्वारा दृढ निश्चय कर देश के विकास को तीव्र गति से आगे बढ़ाया जा रहा है। कार्यक्रम में सांसद शंकर लालवानी, नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा, महापौर मालिनी गौड़, प्रदेश उपाध्यक्ष सुदर्शन गुप्ता ने भी अपने विचार रखे।
यात्रा का कई मंचों से पुष्प वर्षाकर स्वागत किया गया। पार्षद भागवंती रेडवाल एवं मांगीलाल रेडवाल ने वार्ड के आमजन के साथ यात्रा का स्वागत किया। संध्या यादव ने अपने मंच पर केन्द्रीय मंत्री श्री मनसुख मांडविया से चरखा चलवाकर गांधीजी का संदेश आमजन को दिया।
मोदीजी के चित्र वाला चांदी का सिक्का भेंट किया
यात्रा के दौरान व्यापारी प्रकोष्ठ के नगर संयोजक निर्मल वर्मा ने अपने साथियों के साथ केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री मनसुख मांडविया को सांसद शंकर लालवानी एवं नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा की उपस्थिति में प्रधानमंत्री मेदीजी के चित्र वाला तैयार किया चांदी का सिक्का भेंट किया। श्री वर्मा के द्वारा सिक्के के साथ ही चांदी का मोदीजी के चित्र वाला स्पेशल नोट भी बनवाया जा रहा है।

यात्रा में प्रमुख रूप से केन्द्रीय राज्यमंत्री मनसुख मांडविया, सांसद शंकर लालवानी, नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा, महापौर मालिनी गौड़, प्रदेश उपाध्यक्ष सुदर्शन गुप्ता, यात्रा प्रभारी जयंत भिसे, नगर उपाध्यक्ष जयदीप जैन, निर्मल वर्मा, योगेश मेहता, डॉ. उमाशशि शर्मा, संदीप दुबे, सतीश शर्मा, निरंजनसिंह चौहान, लक्ष्मीनारायण साहू, विजय बिंजवा, रमाकांत गुप्ता, मांगीलाल रेडवाल, संध्या यादव, दिनेश शुक्ला, भागवंती रेडवाल, बाबा यादव, टीनू जैन, मनोज मिश्रा, संतोष गौर, प्रकाश पारवानी, सुरेन्द्र वाजपेयी, अतुल बघेरवाल, भगवती बाबू, राधेश्याम वाजपेयी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व आमजन उपस्थित रहे।
यात्रा के पूर्व मंच का संचालन मंडल अध्यक्ष विजय बिंजवा ने किया और अंत में आभार मंडल अध्यक्ष रमाकांत गुप्ता द्वारा मना गया।
विमानतल पर आगवानी
आज विमानतल पर राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, सांसद शंकर लालवानी, नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा, जयंत भिसे, जयदीप जैन, कमल वर्मा, हरप्रीतसिंह बक्षी, गुलाब ठाकुर, संदीप दुबे, अतुल बघेरवाल ने केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री मनसुख मांडविया का इंदौर आगमन पर स्वागत सम्मान किया।

Share:


Related Articles


Leave a Comment