प्रत्येक बूथ पर धूमधाम के साथ मनाया गया पार्टी का स्थापना दिवस


पार्टी कार्यालयों में हुआ ध्वजारोहण, प्रत्येक बूथ पर किया गया दीवार लेखन
खबर नेशन / Khabar Nation  


भोपाल। भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस गुरूवार को प्रदेश भर में पार्टी कार्यकर्ताओं ने धूमधाम के साथ मनाया। सभी बूथों पर भारत माता, पं. दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण किया गया एवं पार्टी का ध्वज फहराया गया। प्रदेश एवं जिला कार्यालयों पर विशेष सजावट की गई। पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के प्रत्येक बूथ पर प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष  जगत प्रकाश नड्डा के सम्बोधन को सुना। इसके पश्चात कार्यकर्ताओं ने पार्टी के लिए दीवार लेखन किया।  
भारतीय जनता पार्टी, प्रदेश कार्यालय में पार्टी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री  अजय जामवाल, प्रदेश अध्यक्ष व सांसद  विष्णुदत्त शर्मा, मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान एवं वरिष्ठ नेता  प्रभात झा ने ध्वजारोहण किया एवं कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष  जेपी नड्डा जी के उद्बोधन को सूना। समारोह के पूर्व अतिथियों ने प्रदेश कार्यालय में स्थित पं. दीनदयाल जी, डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर ध्वजारोहण किया। पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री  हितानंद शर्मा ने जिला कार्यालय, भोपाल में पार्टी का झंडावंदन कर पीएम  नरेन्द्र मोदी जी व राष्ट्रीय अध्यक्ष  जेपी नड्डा जी के संबोधन को सुना।
पार्टी के स्थापना दिवस पर युवा मोर्चा प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों के पंचायत और शहरी क्षेत्रों में प्रत्येक वार्ड में युवा चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया। राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री  शिवप्रकाश जी धार, मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान एवं केंद्रीय मंत्री  नरेंद्र सिंह तोमर मुरैना, पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री  कैलाश विजयवर्गीय इंदौर ग्रामीण, प्रदेश अध्यक्ष  विष्णुदत्त शर्मा भोपाल ग्रामीण के बैरसिया के हर्राखेड़ा मंडल एवं प्रदेश संगठन महामंत्री  हितानंद जी ने नरेला विधानसभा में युवा चौपाल को सम्बोधित किया।
  सीहोर जिले के सभी 19 मंडलों के 1220 बूथों पर पार्टी का स्थापना दिवस उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। जिला कार्यालय पर जिला अध्यक्ष  रवि मालवीय ने ध्वजारोहण किया। पार्टी के स्थापना दिवस पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का सम्मान कर सभी ने प्रधानमंत्री जी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का उद्बोधन सुना। इस दौरान जिला प्रभारी  बहादुरसिंह मुकाती, विधायक  सुदेश राय सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी,कार्यकर्ता उपस्थित थे।
रायसेन जिला कार्यालय में पार्टी के स्थापना दिवस पर पं. दीनदयाल जी, डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर ध्वजारोहण किया गया। इसके पश्चात जनसंघ के समय से कार्य करने वाले वरिष्ठजनों का जिला प्रभारी  सुधीर अग्रवाल एवं जिला अध्यक्ष  राकेश शर्मा ने शाल फल से सम्मान किया। जिले के सभी मंडलों एवं बूथों पर प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी एवं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष  जगत सिंह नड्डा का वर्चुअल संबोधन सुना गया।
झाबुआ जिले के 19 मंडलों के 981 बूथों पर पार्टी के स्थापना दिवस पर झंडा वंदन किया गया। प्रधानमंत्री जी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का लाइव उद्बोधन सुना गया।
जबलपुर के 954 बूथों में स्थापना दिवस मनाया गया और प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष  जेपी नड्डा का उद्बोधन सुना गया। भाजपा कार्यालय में पार्टी के प्रदेश कोषाध्यक्ष  अखिलेश जैन, प्रदेश मंत्री  आशीष दुबे, जिला प्रभारी  वीरेन्द्र गुप्ता, जिला अध्यक्ष  प्रभात साहू एवं मती अश्विनी परांजपे ने ध्वजारोहण किया। बाद में पार्टी पदाधिकारियों एवँ कार्यकर्ताओं ने दीवार लेखन भी किया।
उज्जैन जिले के प्रत्येक बूथ पर ध्वजारोहण किया गया और वक्ताओं द्वारा पार्टी के इतिहास व रीति नीति से कार्यकर्ताओं को अवगत कराया गया। भाजपा कार्यालय सहित सभी बूथों पर प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष  जेपी नड्डा का उद्बोधन सुना गया। पार्टी कार्यालय पर पार्टी का ध्वज लगाकर कार्यकर्ताओं को बधाई प्रेषित की। स्थापना दिवस पर नगर के प्रत्येक मंडल में दीवार लेखन का कार्य किया गया। गणमान्य नागरिकों का शॉल, फल से सम्मान किया गया। इस अवसर पर प्रदेश शासन के मंत्री डॉ मोहन यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष  चिंतामणि मालवीय, प्रदेश मंत्री एवं जिला प्रभारी मती संगीता सोनी, प्रदेश सहकोषाध्यक्ष  अनिल जैन कालूहेड़ा ,जिला अध्यक्ष  विवेक जोशी, सांसद  अनिल फिरोजिया, विधायक  पारस जैन, महापौर  मुकेश टटवाल सहित पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
विदिशा जिले के 23 मंडलों के 1322 बूथों पर कार्यकर्ताओं ने पार्टी का ध्वज फहराया। जिला कार्यालय विदिशा में जिला अध्यक्ष डॉ राकेश सिंह जादौन एवं वरिष्ठजनों ने पार्टी का ध्वज फहराकर मिठाइयां वितरित की और सभी को शुभकामनाएं दी। देश के प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी तथा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष  जगत प्रकाश नड्डा जी के संबोधन को कार्यालय पर सभी कार्यकर्ताओं ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सुना। इस दौरान  मुकेश टंडन,  श्याम सुंदर शर्मा, मती ज्योति शाह,  राजेश जैन, मती मंजरी जैन सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।
खण्डवा जिले के सभी बूथों पर पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण किया गया एवं पार्टी का ध्वज फहरा कर गया। मिठाई बांटी गई एवं देश के प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी तथा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष  जगत प्रकाश नड्डा जी के संबोधन को सुना गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष  सेवादास पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष  हरीश कोटवाले सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अनूपपुर जिले के सभी बूथों पर स्थापना दिवस बड़े ही उत्साह के साथ कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने मनाया। जिला भाजपा कार्यालय में बूथ क्रमांक 71 में जिला अध्यक्ष  रामदास पुरी सहित पार्टी के पदाधिकारियों ने ध्वजारोहण किया और शुभकामनाएं दी। वार्ड क्रमांक एक में कार्यकर्ता और पदाधिकारियों के साथ दीवार लेखन का कार्य किया इसके पश्चात समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित भी किया।
शिवपुरी जिला कार्यालय सहित सभी बूथों पर स्थापना दिवस मनाया गया। जिलाध्यक्ष  राजू बाथम व पार्टी पदाधिकारियों ने पार्टी का ध्वज फहराया व शुभकामनाएं दी। देश के प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी तथा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष  जगत प्रकाश नड्डा के संबोधन को सुना। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष  राजू बाथम सहित पार्टी के जिला पदाधिकारी, मोर्चा पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित थे।
छतरपुर जिले के सभी बूथों पर बूथ समिति के अध्यक्ष ने पार्टी का ध्वज फहराया। भाजपा जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष  मलखान सिंह ने पार्टी का झण्डा फहराकर पार्टी का स्थापना दिवस मनाया। कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता मीसाबंदी  मधु सूदन पित्रे एवं पूर्व विधायक  उमेश शुक्ला का शाल एवं  फल से सम्मान किया। इस अवसर पर प्रदेश मंत्री मती ललिता यादव, पूर्व विधायक उमेश शुक्ला, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य  प्रवीण नापित, महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष मती नंदिता पाठक,  जयराम चतुर्वेदी सहित पदाधिकारी उपस्थित रहे।
खरगोन जिले के बूथ स्तर पर पार्टी का स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर बूथ, मंडल व जिला कार्यालय पर ध्वजारोहण कर प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी व राष्ट्रीय अध्यक्ष  जेपी नड्डा के सम्बोधन को सुना। जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष राजेंद्रसिंह राठौर ने वरिष्ठ नेताओं का माल्यार्पण व शॉल-फल से सम्मान किया।
निवाड़ी जिले में प्रत्येक बूथ पर पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया। साथ ही मंडल ओरछा के बूथ क्रमांक 57 के अध्यक्ष  तन्मय पाठक के निवास पर पार्टी के स्थापना दिवस पर झंडावंदन किया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष  अखलेश अयाची  अनुराग शर्मा,  आशीष गौतम सहित बूथ समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
धार के भाजपा कार्यालय में प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष  जेपी नड्डा के संबोधन को प्रत्येक बूथ पर सुना गया। इस दौरान बूथ कार्यकर्ताओ के साथ जिला अध्यक्ष  राजीव यादव भी उपस्थित रहे।
सिवनी जिले के मंडल बरघाट में बूथ नंबर 217 में स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर लोकतंत्र सेनानी  बालकृष्ण शर्मा का बूथ अध्यक्ष यशवंत सिंह ठाकुर द्वारा सम्मान किया गया।
  उमरिया के जिला भाजपा कार्यालय विनायक टाउन में पार्टी के झंडे का ध्वजारोहण किया गया। जिले के सभी 585 बूथों पर पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री  शरतेंदु तिवारी जिला संगठन प्रभारी  विनोद यादव, एवं जिला अध्यक्ष  दिलीप पांडे ने दीवार लेखन भी किया।
बुरहानपुर विधानसभा के ग्राम फोफनार में शक्ति केंद्र के बूथ क्रमांक 290 पर पार्टी का झंडावंदन कर कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी जी व राष्ट्रीय अध्यक्ष  जगत प्रकाश नड्डा जी का उदबोधन सुना गया। स्थापना दिवस जिले के 650 बूथों पर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व मंत्री मती अर्चना चिटनिस ने बुरहानपुर विधानसभा के शक्ति केन्द्र इच्छापुर के बूथ क्र. 329 में कार्यकर्ता प्रकाश दगडु मानकर के निवास पर पहुंचकर भोजन भी किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष  मनोज लधवे, वरिष्ठ कार्यकर्ता  हुकूमचंद अग्रवाल,  अनिल महाजन, जिला मंत्री  नितिन महाजन,  शुभम जैन सहित बूथ अध्यक्ष, महामंत्री, बूथ समिति के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


लिखें और कमाएं       
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment