भाजपा संगठनात्मक चुनाव नगर कार्यशाला 9 सितम्बर को

 चुनाव अधिकारी भूपेन्द्रसिंह की उपस्थिति में आयोजित होगी

 

खबर नेशन / Khabar Nation
इंदौर / 
भाजपा संगठनात्मक चुनाव सह प्रभारी कल्याण देवांग कार्यशाला प्रभारी कमल बाघेला ने बताया कि 9 सितम्बर को पूर्व केबिनेट मंत्री एवं नगर संगठनात्मक चुनाव के प्रभारी श्री भूपेन्द्रसिंह इंदौर आ रहे है।
आपने बताया कि भाजपा संगठनात्मक चुनाव का कार्यक्रम 11 सितम्बर से प्रारंभ होने जा रहा है, जिसमें पहले बूथ समितियों के चुनाव फिर मंडल के चुनाव की प्रक्रिया की जायेगी। संगठनात्मक चुनाव के संदर्भ में 9 सितम्बर को दोपहर 12 बजे सुरूचि गार्डन में अपेक्षित कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की बैठक श्री भूपेन्द्रसिंहजी लेंगे।
श्री भूपेन्दसिंहजी के साथ पूर्व लोकसभा अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा महाजन, वरिष्ठ नेता कृष्णमुरारी मोघे, नगर अध्यक्ष गेपीकृष्ण नेमा, सांसद शंकर लालवानी, महापौर श्रीमती मालिनी गौड़ तथा सभी विधायकगण भी उपस्थित रहेंगे।
बैठक मेंं मंडल चुनाव अधिकारी, सह चुनाव अधिकारी, मंडल अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी, प्रकोष्ठ, विभाग, प्रकल्प के प्रदेश संयोजक, सह संयोजक, पार्षद, मोर्चा के अध्यक्ष अपेक्षित रहेंगे।

Share:


Related Articles


Leave a Comment