भाजपा प्रदेश संगठन ने मंडल निर्वाचन के लिये पर्यवेक्षक नियुक्त किए


खबर नेशन / Khabar Nation
इंदौर /
भारतीय जनता पार्टी, इंदौर नगर सह निर्वाचन अधिकारी कल्याण देवांग ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय जनता पार्टी के संगठन चुनाव के प्रक्रिया निरंतर चल रही है। नगर के सभी मंडलों में समन्वय के साथ सर्वानुमति से मंडल अध्यक्ष के नाम तय किये जायेंगे।
आपने बताया कि प्रदेश संगठन के द्वारा मंडलों में समन्वय स्थापित करने के लिये पर्यवेक्षक नियुक्त कर दिये गये है। जो कि इस प्रकार है :-
सुभाष मंडल मेंं घनश्याम शेर, लक्ष्मीबाई मंडल में संतोष मेहता, सम्राट अशोक मंडल में मुकेशसिंह राजावत, डॉ. अम्बेडकर मंडल में हरीश डावानी, रामायण मंडल में लक्ष्मीनारायण साहू, पं. दीनदयाल उपाध्याय मंडल में सुरेन्द्र वाजपेई, डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी मंडल में सूरज कैरो, कुशाभाऊ ठाकरे मंडल में राजेश शुक्ला, देवी अहिल्या मंडल में श्रीमती डॉ. उमाशशि शर्मा, हेमू कालानी मंडल में गोविन्द मालू, महाराणा प्रताप मंडल में टीकम जोशी, शिवाजी मंडल में महेश मोदी, तिलक मंडल में अश्विन शुक्ला, छत्रसाल मंडल में कमल बाघेला, निर्भयसिंह पटेल मंडल मेंं अजयसिंह नरूका, कैलाश पाटीदार मंडल में रमेश भारद्वाज, निपानिया मंडल में बलराम वर्मा तथा सरदार पटेल मंडल में अमरदीप मौर्य को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया।
आज से मंडलों में बैठकें शुरू हो गई है बैठकों में अपेक्षित कार्यकर्ताओं के साथ नगर सह निर्वाचन अधिकारी, मंडल निर्वाचन अधिकारी, सह अधिकारी तथा पर्यवेक्षक उपस्थित रहेंगे। आप सभी मंडल अध्यक्ष के लिये सर्वानुमति सुनिश्चित करने का कार्य करेंगे।
सभी मंडल के नवनियुक्त अध्यक्षों का नाम प्रदेश संगठन भोपाल से घोषित किया जायेगा।

Share:


Related Articles


Leave a Comment