भाजपा ने आज गांधीजी की 150वीं जयंती पर प्लास्टिक मुक्त शहर बनाने के संकल्प

   जन-जागरण करते हुए गांधी प्रतिमा से पटेल प्रतिमा तक गांधी संकल्प यात्रा निकाली....


आज से 31 अक्टूबर तक जन-जागरण गांधी संकल्प पद यात्रा जारी रहेगी
वन टाईम प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने की शपथ दिलाई

खबर नेशन / Khabar Nation
इंदौर, /
भारतीय जनता पार्टी नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा, महामंत्री मुकेशसिंह राजावत, गणेश गोयल, घनश्याम शेर एवं यात्रा प्रभारी जयंत भिसे ने बताया कि महात्मा गांधीजी की 150वीं जयंती पर भाजपा पूरे देश में आज से 31 अक्टूबर तक गांधीजी के सिद्धांतों और उनकी प्रासंगिकता को लेकर जनजागरण यात्रा निकाल रही है।
आपने बताया की आज महात्मा गांधी जी की  150वी जयंती पर रीगल चौराहा स्थित उनकी प्रतिमा पर भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण किया। तत्पश्चात प्लास्टिक मुक्त शहर बनाने के संदेश के साथ जन-जागरण करते हुए गांधी प्रतिमा से पटेल प्रतिमा तक गांधी संकल्प पदयात्रा  निकाली गई।
इसके पूर्व पूर्व प्रधानमंत्री श्री लालबहादुर शास्त्री की जन्म जयंती पर शास्त्री मार्केट चौराहा स्थित प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया गया।
यात्रा में वरिष्ठ नेता श्री कृष्णमुरारी मोघे ने कहा कि महात्मा गांधी सत्यनिष्ठा और मानवता की अद्वितीय प्रतिमूर्ति है। महात्मा गांधी के अंहिसा के सिद्धांत न केवल हमारे अस्तित्व के आधार है बल्कि हमारे राष्ट्र के कल्याणकारी लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिये आवश्यक है। उन्होंने अपने सिद्धांतों और उन सिद्धातों के क्रियान्वयन के माध्यम से प्रत्येक भारतीय व दुनिया को प्रेरित किया है।
यात्रा में नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा ने कहा कि भाजपा की केन्द्र सरकार ने हमेशा गांधीजी के सिद्धांतों को अपनी योजनाओं और नीतियों में एक मापदंड के रूप में उपयोग किया है। अन्त्योदय पर ध्यान केन्द्रीत करते हुए, मा.प्रधानमंत्रीजी श्री नरेन्द्र मोदी ने महात्मा गांधी के सर्वोदय सिद्धांत को उपयोग किया ताकि सभी सरकारी योजनाओं का लाभ निचले पायदान पर खडे सबसे गरीब व्यक्ति तक पहुंचाना सुनिश्चित किया जा सके।
यात्रा में सांसद श्री शंकर लालवानी ने कहा कि गांधीजी की 150वीं जयंती पर जन-जागरण के साथ प्लास्टिक मुक्त भारत बनाने का काम हम सभी को करना है। आज से वन टाईम यूज प्लास्टिक को हम कोई भी उपयोग नहीं करेंगे और दूसरों को भी उपयोग नहीं करने के लिये प्रेरित करेंंगे। यात्रा सभी विधानसभाओं में प्रत्येक बूथ तक निरंतर 31 अक्टूबर सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती तक जारी रहेगी।  
आपने कहा कि मोदी सरकार की सभी सफल योजनाओं जैसे उज्ज्वला, आवास, आयुष्मान इत्यादि के पीछे मा. प्रधानमंत्रीजी की यही सोच अंर्तनिहित रही है। भारत सरकार के ’’मेक इन इंडिया’’ कार्यक्रम के केन्द्र में गांधीवादी सिद्धांत स्वावलंबी हो।
यात्रा के समापन पटेल प्रतिमा पर नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा ने उपस्थित कार्यकर्ताओं व क्षेत्रीय व्यापारियों को वन टाईम प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने की शपथ भी दिलाई। आज से हम सब वन टाईम प्लास्टिक का उपयोग नहीं कर नगर को और देश को साफ स्वच्छ बनायेंगे।
यात्रा में प्रमुख रूप से वरिष्ठ नेता कृष्णमुरारी मोघे, बाबूसिंह रघुवंशी, सांसद शंकर लालवानी, नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा, जिला अध्यक्ष अशोक सोमानी, महापौर श्रीमती मालिनी गौड,़ विधायक रमेश मेंदोला, महेंद्र हार्डिया, आकाश विजयवर्गीय, पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता, जीतू जिराती, कविता पाटीदार, मधु वर्मा, प्रदेश प्रवक्ता उमेश शर्मा, यात्रा प्रभारी जयंत भिसे, मुकेशसिंह राजावत, गणेश गोयल, घनश्याम शेर, डॉ. उमाशशि शर्मा, अनंत पंवार, गोपालसिंह चौधरी कमल बाघेला, जेपी मूलचंदानी, कल्याण देवांग, गुमानसिंह पंवार नानूराम कुमावत, अभिषेक बबलू शर्मा, सुमित मिश्रा, हरप्रीतसिंह बक्शी, जयदीप जैन, सोनू राठौर, गुलाब ठाकुर, संदीप दुबे, वीणा शर्मा, शैलजा मिश्रा, सविता पटेल, गायत्री गोगडे, सविता अखण्ड, कमल वर्मा, मुकेश मंगल, मनस्वी पाटीदार, पद्मा भोजे, ज्योति तोमर, निरंजनसिंह चौहान, विनीता धर्म, सरिता मंगवानी, शालिनी शर्मा, तुलसी प्रजापत, विजय मालानी, टीनू जैन, प्रकाश राठौर, मंजूर अहमद, राजेश शिरोडकर, कैलाश यादव, सरोज तवर, रेणुका प्रताप, निर्मल वर्मा, सीटू छाबड़ा, रमेश गोदवानी, सतीश शर्मा, विनोद खडेलवाल, ललित पोरवाल, प्रेम वर्मा, दिलीप वर्मा, आदर्श सचान, राजेश वर्मा सहित बड़ी संख्या मेंं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
अंत में आभार यात्रा प्रभारी जयंत भिसे ने माना।

Share:


Related Articles


Leave a Comment