बाईसाब ही मुंगावली क्षेत्र की योग्य प्रत्याशी

अशोकनगर। प्रदेश सरकार के वरिष्ठ मंत्री रुस्तम सिंह एवं मुंगावली क्षेत्र की भाजपा प्रत्याशी बाईसाहब यादव ने बहादुरपुर मंडल में अपना जनसंपर्क ग्राम दमदमा, पाटन, टीटोर, जारौली धुबियाई, नेहकाई, जसैया, गुपलिया, बरखेड़ा जमाल, इकौदिया, प्यासी में किया। इस अवसर पर जगह-जगह गांवों में पं.दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाई गई और भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार बाईसाहब यादव को भारी मतों से विजयी बनाने का क्षेत्र की जनता ने संकल्प लिया। इस अवसर पर संबोधित करते हुए वरिष्ठ मंत्री रुस्तम सिंह ने कहा कि भाजपा की प्रदेश सरकार आम गरीबों और किसानों की सरकार है केन्द्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार है और अब आप लोगों के जोश से लग रहा है कि मुंगावली में भी भाजपा की सरकार होगी। प्रदेश के मुख्यमंत्री स्वयं दिन-रात एक करके जनता की सेवा कर रहे हैं और गरीब जनता के जीवन स्तर में बदलाव लाने के लिए प्रयासरत है।

मुंगावली क्षेत्र की जनता के जीवन में बदलाव आए इसके लिए भाजपा संगठन और प्रदेश सरकार पूरी तरह मजबूती के साथ आपके साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विकास के लिए धन की कमी नहीं है आवश्यकता है जनता योग्य प्रत्याशी का चुनाव करे। जो जनता और प्रदेश सरकार के बीच माध्यम बन सके। बाईसाहब बहुत अनुभवी महिला हैं जो लगातार कार्यकर्ताओं का ध्यान रखती आई हैं। आप पार्टी की उम्मीदवार बाईसाहब यादव को ऐतिहासिक मतों से विजयी बनाकर इस क्षेत्र के विकास का रास्ता खोलें।
 

इस अवसर पर नाथू सिंह गुर्जर, खादी ग्रामोद्योग के अध्यक्ष सुरेश आर्य, प्रभु राठौर, जगन्नाथ सिंह यादव, चंद्रभान सिंह गुर्जर, रघुवीर सिंह गुर्जर, गजराम सिंह गुर्जर, रामबल सिंह गुर्जर, गोवर्धन सिंह, विजय सिंह, रविन्द्र लोधी, विशाल राजौरिया, डॉ.दीपक भदौरिया, महेश गुर्जर, तोरण सिंह दांगी, सत्येन्द्र कलावत, महेश श्रीवास्तव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे। (खबरनेशन / Khabarnation)
 

Share:


Related Articles


Leave a Comment