स्वच्छता सर्वेक्षण में देश में दूसरे नम्बर पर रहा भोपाल

मुख्यमंत्री चौहान ने महापौर और नागरिकों को दी बधाई

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुख्यमंत्री निवास पर भोपाल के महापौर आलोक शर्मा, संभागायुक्त अजातशत्रु, कलेक्टर सुदाम खाड़े और भोपाल नगर निगम आयुक्त प्रियंका दास ने भेंट की। मुख्यमंत्री ने महापौर और अधिकारियों को स्वच्छता सर्वेक्षण 2018 में पूरे देश में भोपाल को दूसरा स्थान प्राप्त होने पर बधाई दी हैं।

मुख्यमंत्री चौहान ने स्वच्छता कार्यकर्ताओं, जन-प्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, जिला एवं नगर निगम प्रशासन के अधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि से पूरे देश में मध्यप्रदेश का नाम रौशन हुआ हैं। मुख्यमंत्री ने नगर निगम भोपाल के अमले, विशेष रूप से नागरिकों को बधाई देते हुए कहा कि सबके अथक् परिश्रम और सहयोग से भोपाल को यह सम्मान मिला हैं। (खबरनेशन / Khabarnation)
 

Share:


Related Articles


Leave a Comment