भाजपा आई.टी. सेल व सोशल मीडिया विभाग की संभागीय कार्यशाला संपन्न हुई

सोशल मीडिया ने पूरे विश्व मेें चुनाव प्रचार के क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन किये

सोशल मीडिया सकारात्मकता व नकारात्मकता दोनों ही फैलाती हैं-सुहास भगत

संभाग के सभी विधायक कम से कम 500 सोशल आर्मी की टीम बनाये

केन्द्रीय संगठन के द्वारा भेजी गई आई.टी. व सोशल मीडिया की टीम ने विस्तृत जानकारी दी 

इंदौर। भारतीय जनता पार्टी आई.टी सेल एवं सोशल मीडिया विभाग की संभागीय कार्यशाला होटल सोलारिस में संपन्न हुई। कार्यशाला का शुभारंभ भारत माता, पं. दीनदयाल उपाध्याय, डाॅ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत, संभागीय संगठन मंत्री जयपालसिंह चावड़ा, भाजपा नगर अध्यक्ष कैलाश शर्मा, बाबूसिंह रघुवंशी, महापौर मालिनी गौड़, विधायक सुदर्शन गुप्ता, रमेश मेंदोला, उषा ठाकुर, जीतू जिराती, उमेश शर्मा, नागरसिंह चौहान, रंजना बघेला ने माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर किया। सभी मंचासीन अतिथियों का स्वागत कैलाश शर्मा ने किया। 

कार्यशाला को संबोधित करते हुए प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत ने कहा कि यह कार्यशाला आई.टी. व सोशल मीडिया के क्षेत्र में हमारी क्या आवश्यकता हैं, इस संदर्भ में आयोजित की गई। आपने कहा कि विगत विधानसभा 2013 में सोशल मीडिया इतना सक्रिय नहीं था, लेकिन 2014 लोकसभा चुनाव में हमारी पार्टी के द्वारा सबसे ज्यादा सोशल मीडिया पर सक्रियता के साथ कार्य किया गया। उसके पश्चात लगातार सोशल मीडिया का जोर शोर के साथ उपयोग किया जा रहा हैं, आज व्यक्ति सोने से पहले व उठने के साथ सबसे पहले मोबाईल को देखता हैं। प्रत्येक व्यक्ति को सबसे पहले, तुरंत व कम से कम समय में सूचना चाहिए होती हैं, सूचना की क्रांति ने आज सभी को सोशल मीडिया से जोड़ दिया हैं। आज सोशल मीडिया ने पूरे विश्व मेें चुनाव प्रचार के क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन किये हैं। सोशल मीडिया के जरिये हम अपने मतदाताओं से आसानी के साथ संपर्क बना सकते हैं। मतदाता भी सोशल मीडिया से प्रभावित हैं। आज व्यक्ति सूचनाओं का आदान प्रदान व संवाद स्थापित करने का कार्य सोशल मीडिया से ही कर रहा हैं। 

आपने कहा कि अब सभी विधायकों व प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता को फेसबूक, वाट्सअप, टयूटर सहित सभी सोशल मीडिया से संबंधित ऐप्प पर सक्रिय होकर कार्य करना होगा। आज प्रत्येक व्यक्ति के पास अपना स्मार्ट फोन हैं एवं सभी का अपना गु्रप भी हैं। पोलिंग बूथ तक के सभी कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया पर कार्य करना हैं। सभी विधायकों को कम से कम 500 लोगों की सोशल मीडिया आर्मी टीम बनानी होगी। प्रत्येक सांसद, विधायक एवं सभी जिलों को फेसबुक पेज बनाना हैं। ये सभी फेसबुक पेज संभाग से जुड़े होंगे। आज सोशल मीडिया प्लेटफार्म से सभी प्रभावित हैं। 

आपने कहा कि सोशल मीडिया किसी भी पहलू की सकारात्मकता भी फैलाता हैं एवं नकारात्मक भी फैलाता हैं। हमें सोशल मीडिया का उपयोग करते समय तथ्यात्मक प्रमाण सहित पोस्ट डालनी चाहिए तथा विपक्ष के द्वारा जो भ्रम फैलाने वाली पोस्टे डाली जाती हैं उसका डटकर जवाब देना चाहिए। हमको हमारी शक्ति इस क्षेत्र में बढ़ाना हैं, चुनावी मुद्दों को एड्रेस करना हैं। हमारी फेसबुक पेज के लाईक बढ़ाना हैं। हमारा सोशल मीडिया व आई.टी. का कार्यकर्ता इस क्षेत्र में निपूर्ण होना चाहिए। हमें पेज को देखकर लाईक भी करते रहना हैं। हमारी सरकार के द्वारा शिवराजजी के नेतृत्व में जितने भी जनहित में अच्छे कार्य किये हैं। उनके वीडियो बनाकर हमें पोस्ट करना हैं। हम सभी को इस क्षेत्र मेें स्वंय सक्रिय होना पड़ेगा। 

कार्यशाला में केन्द्रीय संगठन के द्वारा भेजी गई आई.टी. व सोशल मीडिया की टीम ने फेसबुक, वाट्सअप, ट्वीटर, इंस्टाग्राम आदि की विस्तृत जानकारी दी एवं उसके उपयोग के बारे में स्क्रीन पर विस्तारपूर्वक समझाया।

कार्यशाला में अपेक्षित वर्ग की उपस्थिति संभागीय संगठन मंत्री जयपालसिंह चावड़ा व संभागीय कार्यालय मंत्री अनंत पंवार ने ली। कार्यशाला नें प्रमुख रूप से प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत, संभागीय संगठन मंत्री जयपालसिंह चावड़ा, भाजपा नगर अध्यक्ष कैलाश शर्मा, बाबूसिंह रघुवंशी, महापौर मालिनी गौड़, सांसद सावित्री ठाकुर, सुभाष पटेल, विधायक सुदर्शन गुप्ता, रमेश मेंदोला, उषा ठाकुर, जीतू जिराती, उमेश शर्मा, नागरसिंह चौहान, रंजना बघेला, राजकुमार मेव, नीना वर्मा, देवेन्द्र वर्मा सहित संभाग के सभी विधायक, मधु वर्मा, अनंत पंवार सहित इंदौर संभाग के आई.टी.सेल व सोशल मीडिया विभाग पदाधिकारी व अपेक्षित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कार्यशाला का संचालन नारायण पाटीदार ने किया तथा अंत में आभार नगर अध्यक्ष कैलाश शर्मा ने माना। (खबरनेशन / Khabarnation)
 

Share:


Related Articles


Leave a Comment