सरकार की योजनाओं में महिलाओं को सदैव प्राथमिकता

अबकी बार का चुनावी लक्ष्य बहन बेटियों के हवाले

मानसून सत्र में लाया जायेगा लाड़ली लक्ष्मी कानून : शिवराज सिंह

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि महिलाओं का आर्थिक, सामाजिक और राजनैतिक सशक्तिकरण होना जरूरी हैं। भारतीय जनता पार्टी सरकार ने इस दिशा में काम किया हैं और यही कारण हैं कि बहनों और बेटियों का समर्थन भारतीय जनता पार्टी को मिला हैं। महिला मोर्चा आधी आबादी के इस समर्थन के आधार पर निश्चित तौर पर चौथी बार सरकार बनायेगा। इस बार का चुनाव महिला मोर्चा लडेगा और जीतने की जिम्मेदारी भी महिला मोर्चा की हैं। बहनें घर-घर जाए और अलख जगाने का काम करें। यह बात शिवराजसिंह चौहान ने आज मुख्यमंत्री निवास पर महिला मोर्चा द्वारा आयोजित विजय संकल्प सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। सम्मेलन में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व सांसद प्रभात झा, प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत, मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष विजया राहटकर, मोर्चा प्रदेश प्रभारी कृष्णा गौर, प्रदेश अध्यक्ष लता ऐलकर विशेष रूप से उपस्थित थी।

शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि भाजपा सरकार की अगर कोई योजना बनी हैं तो पहली प्राथमिकता बहन और बेटियों को दी हैं। किस प्रकार माता और बहनों का दुख दूर हो। इस विनम्र कोशिश और भाव से योजनाओं का क्रियान्वयन हुआ हैं। एक समय था जब प्रदेश में बेटा और बेटियों में भेदभाव किया जाता था। हमारी सरकार ने बेटियों के जन्म को उत्साह और उमंग से भरा हैं। मध्यप्रदेश की धरती पर जन्म लेने वाली बेटी अब लाडली लक्ष्मी योजना से लखपति बनती हैं। अब तक मध्यप्रदेश में 27 लाख परिवारों में बेटियां लाड़ली लक्ष्मी बनी हैं। इस मानसून सत्र में लाडली लक्ष्मी कानून कानून लाया जायेगा। ताकि यह योजना कानून में तब्दील हो और बेटियों को इसका लाभ निरंतर मिलता रहे। महिला मोर्चा कार्ययोजना बनाकर लाड़ली लक्ष्मी परिवारों से संपर्क करे। उन्हें अपने साथ जोड़े और हितग्राहियों को योजना का बराबर लाभ मिले, इस बात की चिंता करें। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण और उन्हें आर्थिक रूप से संबल प्रदान करने के लिए मध्यप्रदेश एकमात्र ऐसा राज्य हैं जहां महिलाओं के लिए सर्वाधिक योजनाएं बनायी हैं। मध्यप्रदेश पहला राज्य हैं जहां महिलाओं को स्थानीय निकायों एवं पंचायतों में 50 प्रतिशत आरक्षण दिया गया हैं। उन्होंने कहा कि अवसर मिलने पर महिलाएं पूरी क्षमता, प्रतिभा और दक्षता के साथ शासन प्रशासन का काम कर सकती हैं।

उन्होंने कहा कि जनकल्याण योजना में सर्वप्रथम योजना महिलाओं पर केन्द्रित हैं ताकि उन्हें योजना का समुचित लाभ हो। इस योजना में गरीब बहन जो बेटा बेटी को जन्म देने वाली हैं। उसे 4 हजार रूपए महीने एवं जन्म देने के बाद 12 हजार रूपए अलग से देने का प्रावधान किया हैं, ताकि जन्म लेने वाला बच्चा स्वस्थ हो। इस योजना का लाभ 13 जून को सभी जनपदों में मिलेगा। महिला मोर्चा कार्यक्रम तैयार कर इस योजना के तहत गर्भवती बहनों को तिलक लगाकर गरीब घर में उत्सव का वातावरण बनाए ताकि अधिक से अधिक यह योजना लाभार्थियों तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि हमने अनेक योजनाएं बेटियों के सम्मान और स्वाभिमान के लिए बनाई हैं। महिला मोर्चा जनजागरूकता अभियान चलाए और योजनाओं को घर घर तक पहुंचाने में भूमिका निभाए।

चौहान ने कहा कि हम राजनीति में सत्ता के शिखर पर बैठने के लिए नहीं और न सिर्फ सरकार बनाने के लिए चुनाव लडते हैं। हम सत्ता को सेवा का माध्यम मानते हैं। विकास का रथ आगे बढ़े, किसानों का सम्मान हो, मां, बहन, बेटियों का सशक्तिकरण हो, इसके लिए हम चौथी बार सरकार बनायेंगे। चुनाव की लडने की जिम्मेदारी और जीतने की जिम्मेदारी महिला मोर्चा की हैं। उन्होंने51 जिलों में सम्मेलन होना हैं, उनमें हितग्राही और लाभार्थी बहनों को मोर्चा की बहनें आमंत्रित करें। भव्यता के साथ सम्मेलन हो। इसकी तैयारी में मोर्चा जुट जाए। 2019 में नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के साथ 2018 में मध्यप्रदेश में चौथी बार 200 पार संकल्प पूरा करना हैं।

मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष विजया राहटकर ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने मध्यप्रदेश में महिला केन्द्रित योजनाओं से महिला सशक्तिकरण का माॅडल प्रस्तुत किया हैं। वे बहनों के भाई और बुजुर्गो के लिए श्रवण कुमार बने हैं। उन्होंने कहा कि 21 राज्यों में हमारी सरकार हैं। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश पिछले 14 वर्षों से निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर हैं। चौथी बार निश्चित तौर पर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी और शिवराजसिंह चौहान मुख्यमंत्री बनेंगे। उन्होंने मोर्चा की बहनों से आव्हान करते हुए कहा कि कांग्रेस अशांति और असंतोष फैलाना चाहती हैं, लेकिन हम विकास यात्रा लेकर निकले हैं। भारतीय जनता पार्टी ने अनेक काम किए हैं। काम के आधार पर हम जनता के बीच जायेंगे। सरकार की योजनाओं को घर-घर तक ले जायेंगे। जरूरतमंद बहनों को योजनाओं का लाभ दिलाने की जिम्मेदारी महिला मोर्चा बहनों की हैं। उन्होंने कहा कि एक बूथ पांच महिला मोर्चा बहनें तैनात होगी। भोपाल से विजय संकल्प सम्मेलन की शुरूआत हुई हैं, जो प्रदेश के हर जिले और हर विधानसभा में आयोजित होंगे। मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी सीमा द्विवेदी ने भी संबोधित करते हुए मोर्चा को मिशन 2018के लिए जुट जाने का आव्हान किया।

मोर्चा की प्रदेश प्रभारी व प्रदेश मंत्री कृष्णा गौर ने कहा कि मध्यप्रदेश में आज महिलाएं आत्मसम्मान से जीवन यापन कर रही हैं। भाजपा सरकार की महिला हितैषी योजनाओं ने बहनों को मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया हैं। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने मामा और भाई का कर्तव्य निभाकर मध्यप्रदेश की आधी आबादी को योजनाओं से आर्थिक, सामाजिक और राजनैतिक रूप से सशक्त करने का काम किया हैं। उन्होंने उपस्थित बहनों को अबकी बार 200 पार का संकल्प दिलाते हुए कहा कि‘‘मातृशक्ति ने भरी हुंकार चौथी बार शिवराज सरकार’’।

मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष लता ऐलकर ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश सरकार की योजनाओं ने तस्वीर और तकदीर बदली हैं। महिला मोर्चा योजनाओं को जन जन तक पहंुचाने में अपनी भूमिका निभायेगा। उन्होंने बताया कि मोर्चा द्वारा किसान बहनों के सम्मेलन, स्वसहायता समूह सम्मेलन, स्वास्थ्य सम्मेलनों के आयोजन किए गए हैं। मिशन2018 की दिशा में महिला मोर्चा डोर टू डोर संपर्क कर सरकार की योजनाएं पंहुचाने का काम करेगा और चैथी बार सरकार बनाने में निर्णायक भूमिका निभायेगा।

इस अवसर पर प्रदेश शासन की मंत्री कुसुम मेहदेले, माया सिंह, अर्चना चिटनीस, ललिता यादव, मोर्चा की राष्ट्रीय मंत्री सुखप्रीत कौर सहित मोर्चा की प्रदेश पदाधिकारी बहनें मंचासीन थी। सम्मेलन में जनप्रतिनिधि, मोर्चा की जिला अध्यक्ष, जिला महामंत्री, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री बहनें उपस्थित थी। (खबरनेशन / Khabarnation)
 
 

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment