कृषि उत्पादन तीन गुना बढ़कर 25 प्रतिशत

पांचवी बार कृषि कर्मण सम्मान से प्रदेश गौरवान्वित होगाः सिंह
 

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री व सांसद अजयप्रताप सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश में चौदह वर्षों में कृषि की उत्पादन वृद्धि तीन गुना बढ़कर 25 प्रतिशत तक पहुँच गयी हैं। जिससे अन्नदाता की आर्थिक दशा में सुधार आया हैं। प्रदेश में बने इस कीर्तिमान के कारण मध्यप्रदेश को इस वर्ष पांचवी बार कृषि कर्मण सम्मान प्राप्त करने का गौरव मिलेगा। उन्होंने खेती के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति के लिए प्रदेश के अन्नदाता बंधुओं को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की हैं कि वे प्रदेश में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग लगाकर कृषि उत्पाद का मूल्य स्थिरीकरण अभियान को सफल बनायेंगे। राज्य सरकार ने प्रदेश के 16 कृषि उत्पादों भी आधारित खाद्य प्रसंस्करण उद्योग लगाने पर चालीस प्रतिशत अनुदान देने की पेशकश की हैं।
 

उन्होंने कहा कि राज्य में ईसबगोल पर लगने वाला मंडीकर 2 प्रतिशत से घटाकर 0.5 प्रतिशत करके किसानों को लाभ पहुंचाया हैं। किसानों के सिर से डिफाल्टर का कलंक धोने के लिए 2600 रूपए ब्याज की राशि सरकार ने स्वयं वहन करने की संवेदनशीलता दिखाई हैं। इसी तरह किसानों के बीच उन्नत कृषि शिल्प लोकप्रिय बनाने के लिए नवीनतम प्रौद्योगिकी, उन्नत औजार किसानों को उपलब्ध कराने के लिए एक हजार कस्टम हायर सेंटर आरंभ किए जा रहें हैं। किसान और उनके परिवार के युवकों को कौशल विकास केन्द्र खोले जा रहे हैं। इन केन्द्रों पर किसानों को ट्रैक्टर और कृषि उपकरण के संचालन, संधारण के काम में दक्ष बनाया जायेगा। किसानों के प्रति संवेदना के लिए सिंह मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान और कृषि कल्याण मंत्री गौरीशंकर बिसेन का आभार व्यक्त किया हैं। (खबरनेशन / Khabarnation)
 

Share:


Related Articles


Leave a Comment