अपैक्स बैंक के अध्यक्ष रमाकांत भार्गव ने प्रदेश कार्यालय पहुंचकर माल्यार्पण किया

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता रमाकांत भार्गव ने आज अपैक्स बैंक अध्यक्ष पद का पदभार ग्रहण करने के पूर्व प्रदेश कार्यालय, पं. दीनदयाल परिसर पहुुंचकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में पं. दीनदयाल उपाध्याय, कुशाभाऊ ठाकरे, राजमाता  की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। 
 

इस अवसर पर प्रदेश मंत्री विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश कार्यालय मंत्री सत्येन्द्र भूषण सिंह, अजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सूरज कैरो, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रणीवर सिंह रावत, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष लता ऐलकर, सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नेमीचंद जैन, सहकार भारती प्रदेश अध्यक्ष विवेक चतुर्वेदी सहित पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित थे। (खबरनेशन / Khabarnation)
 

Share:


Related Articles


Leave a Comment