कलेक्टर खिलाड़ियों को सम्मानित करने गये खिलाड़ी जैसे

खेल Sep 22, 2020

एकलव्य एवं विक्रमअवॉर्डी खिलाडिय़ों को किट प्रदान कर सम्मानित किया
कल्किराज डाबी / खबर नेशन / Khabar Nation
  देवास। विक्रम और एकलव्य अवार्ड अलंकृत खिलाड़ियों को सम्मानित करने एक खिलाड़ी के अंदाज में कलेक्टर पहुंच गए ।

मध्यप्रदेश शासन द्वारा प्रदत्त खेल शिखर अलंकरण पुरुस्कार( 2018-19) से सम्मानित शहर के सॉफ्टटेनिस खिलाड़ी आदित्य दुबे को एकलव्य एवं जय मीणा को विक्रम अवॉर्ड से सम्मानित करने पर देवास जिले के  कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला तथा नगर निगम आयुक्त विशाल सिंह चौहान द्वारा दोनों खिलाडिय़ों को सॉफ्ट टेनिस किट 31000-31000 रुपये के ( शूज, ट्रैकसूट, रैकेट, बॉल)आदि प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर कलेक्टर  श्री शुक्ला ने कहा कि शहर के सॉफ्ट टेनिस खिलाडिय़ों ने शहर का नाम राष्ट्रीय ही नहीं अपितु अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। जिले के किसी भी खेल के विकास लिए जितना भी सहयोग हम दे सकते हैं, हम अवश्य ही देंगे। आयुक्त श्री चौहान ने कहा कि यहां के खिलाडिय़ों ने शहर का नाम गौरवान्वित किया है इसलिए इन्हें प्रोत्साहन स्वरूप सॉफ्टटेनिस की किट प्रदान की गई है। खिलाडिय़ों की इस उपलब्धि पर मध्यप्रदेश सॉफ्टटेनिस संघ के सचिव विश्वामित्र अवार्डी सुदेश सांगते ने बताया कि यदि इस शहर के खेल एवं खिलाडिय़ों को प्रोत्साहन के लिए ऐसे प्रेरणादायक अधिकारी होंगे तो देवास जिले का नाम निश्चित ही अंतर्राष्ट्रीय पटल पर होगा। खिलाडिय़ों की उपलब्धि पर जिले के शीर्ष अधिकारियों द्वारा प्रोत्साहित करने पर मध्यप्रदेश सॉफ्टटेनिस संघ की अध्यक्ष गौरीसिंह,राधेश्याम सोलंकी, श्रीकांत उपाध्याय, प्रयास गौतम, हेमेन्द्र निगम, प्रवीण सांगते,श्रीमती संतोष परिहार,  एस एन नामदेव, मनीष जायसवाल, कपिल व्यास, तेजू सोलंकी, विपुल चौहान, राजेन्द्र विजयवर्गीय आदि ने धन्यवाद प्रेषित किया। उक्त जानकारी कोच गौरव कदम ने दी।

Share:


Related Articles


Leave a Comment