मुख्यमंत्री श्री चौहान से मिले ओडिशा के उच्च शिक्षा राज्य मंत्री श्री पुजारी

खेल Dec 26, 2022

खबर नेशन / Khabar Nation 

हॉकी टूर्नामेंट का आमंत्रण दिया

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से आज मुख्यमंत्री निवास पर ओडिशा के उच्च शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रोहित पुजारी ने भेंट की। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री चौहान को ओडिशा में होने वाले एफआईएच पुरूष हॉकी विश्व कप टूर्नामेंट का आमंत्रण-पत्र दिया और वर्ल्ड कप हॉकी की टी शर्ट भी भेंट की। भुवनेश्वर और राउरकेला में हॉकी विश्व कप -2023 के मुकाबले खेले जाएंगे। टूर्नामेंट 13 से 29 जनवरी 2023 की अवधि में होना है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने राज्य मंत्री श्री पुजारी को आयोजन के लिए शुभकामनाएँ दी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मध्यप्रदेश में राज्य सरकार द्वारा खेलों के विकास और खिलाड़ियों को दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने खेलो इंडिया गेम्स में होने वाली गतिविधियों के बारे में भी बताया।

 

लिखें और कमाएं        
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999

 

 

 

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment