यह खरीद-फरोख्त की सरकार है, जनता आने वाले उपचुनाव में इनको सबक सिखाएगी : दिग्विजय सिंह
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अग्रवाल के कार्यालय पर हुआ भव्य स्वागत
खबर नेशन / Khabar Nation /अमित सोनी।
रायसेन ।मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने रायसेन पहुंचे और कार्यकर्ताओं से की भेंट वहीं उन्होंने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। बतादें कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष माधव सिंह के घर ग्राम कुंडाली बम्होरी पहुंचे और निजी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद कार्यकर्ताओं से मुलाकात की एवं युवा कांग्रेस सांची विधानसभा अध्यक्ष संदीप मालवीय और गुड्डा बघेल के नेतृत्व में बम्होरी में श्री सिंह का ढोल धमाकों एवं पटाखे फोड़ कर भव्य स्वागत कर उनकी अगवानी की गई। सुशांत सिंह राजपूत के मामले में बोले दिग्विजय सिंह सीबीआई को अपना काम करने देना चाहिए, इसमें किसी को भी हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए। मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा की भाजपा की सरकार खरीद-फरोख्त की सरकार है, और जनता इनको आने वाले उप चुनाव में सबक सिखाएगी। इस सरकार ने जनता को कहीं का नहीं छोड़ा है पहले जीएसटी,फिर नोटबंदी और फिर लॉकडाउन जिससे जनता का जीना दूभर हो गया है। सरकार को तत्काल बाढ़ पीड़ित क्षेत्रों में सर्वे कराना चाहिए और किसानों को तत्काल उचित मुआवजा देना चाहिए। वहीं दिग्विजय सिंह ने 27 में से सभी 27 ही सीट जीतने का दावा किया।
जिला मुख्यालय स्थित अग्रवाल इंटरप्राइजेज पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्य सभा सांसद दिग्विजयसिंह सिंह के रायसेन आगमन पर भोपाल तिराहे पर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर श्री सिंह रायसेन शहर ब्लाक कांग्रेस कमेटी कार्यालय पहुंचे। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र पटेल,शहर ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मनोज अग्रवाल,दौलत सेन, देवेंद्र सूर्यवंशी, डॉ जी पी विधौरिया,हसीब हिंदुस्तानी,अकील इंडियन,अफ़सर खान,प्रभात चावला, मलखान सिंह रावत कम्मु सेन सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे