रंग लाए भाजपा सरकार के प्रयास, मध्यप्रदेश फिर बना टाइगर स्टेट: अजय प्रताप सिंह

राजनीति Jul 29, 2019

खबर नेशन/Khabar Nation   

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की सरकार अपने 15 वर्षों के कार्यकाल में प्रदेश में बाघों की सुरक्षा और उनके संवर्धन के लिए जो प्रयास किए थे, वे अब रंग लाए हैं। टाइगर स्टेट का खिताब जो मध्यप्रदेश से छिन गया था, वो अब दोबारा उसे हासिल हो गया है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री व सांसद अजय प्रताप सिंह ने बाघों की गणना में मध्यप्रदेश के नंबर-1 रहने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कही।

अजय प्रताप सिंह ने मध्यप्रदेश के दोबारा टाइगर स्टेट बनने पर प्रदेश की जनता और वनों तथा वन्य जीवों की सुरक्षा में लगे अधिकारियों/कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि बाघ पर्यावरण की सुरक्षा के लिए एक आधार का काम करता है। इस तथ्य को स्वीकार करते हुए भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने सत्ता में आते ही बाघों की सुरक्षा और उनके संवर्धन के लिए प्रयास शुरू कर दिये थे। इन्हीं प्रयासों का परिणाम है कि बाघों की गणना में मध्यप्रदेश में 526 बाघों की उपस्थिति के साक्ष्य मिले हैं। सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा उठाए गए कदमों से प्रदेश में न सिर्फ बाघों की संख्या बढ़ी है, बल्कि पर्यटकों की संख्या में भी खासी वृद्धि दर्ज की गई है।

Share:


Related Articles


Leave a Comment