भाजपा के 18 मंडलों में सात दिनों तक बूथों पर रहकर भाजपा के सदस्य बनाने वाले विस्तारको को आज ढोल ढमाकों के साथ रवाना किया

राजनीति Jul 21, 2019

खबर नेशन/Khabar Nation  

इंदौर. भारतीय जनता पार्टी नगर अध्यक्ष  गोपीकृष्ण नेमा, सदस्यता अभियान नगर प्रभारी कमल बाघेला एवं सहप्रभारी नानूराम कुमावत ने बताया कि आज से सभी अट्ठारह मंडलों में 31 जुलाई तक भाजपा के सभी विस्तारक बूथों पर जाकर भाजपा के लिए नए सदस्य बनाएंगे ।

आपने बताया कि आज से सभी  विधानसभाओं के विस्तारकों  एवं प्रमुख  नेताओं व कार्यकर्ताओं  को 7 दिन तक  बूथ पर  बिताना है। सभी  भाजपा कार्यकर्ता  बूथों पर  घर-घर जाकर  भारतीय जनता पार्टी के लिए  नए सदस्य बनाएंगे। नगर का जो लक्ष्य है  उस लक्ष्य को  प्राप्त करने के लिए  प्रत्येक कार्यकर्ता  नए सदस्य  बनाकर  उन्हें पार्टी से जोड़ेगा। 

आज सभी 18 मंडलों के विस्तारको व कार्यकर्ताओं को नियत स्थान पर एकत्रित कर ढोल धमाके के साथ,भाजपा का दुपट्टा पहनाकर, तिलक लगाकर,मिठाई खिलाकर संभागीय संगठन मंत्री जयपालसिंह चावड़ा, कमल बाघेला, उमेश शर्मा, हरप्रीतसिंह बक्षी, ईश्वर बाहेती, मुकेश मंगल ने उन्हें बूथों पर रवाना किया। यह सभी विस्तारक 7 दिनों तक बूथों पर रहकर भारतीय जनता पार्टी से नए सदस्यों को जोड़ेंगे।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संगठनमंत्री जयपालसिंह चावडा़,कमल वाघेला, उमेश शर्मा, हरप्रीतसिंह बक्षी, ईश्वर बाहेती, मुकेश मंगल, दीपिका नाचन , विनोद खंडेलवाल, नितिन शर्मा,  निखिल खानवलकर, देवकीनंदन वर्मा सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share:


Related Articles


Leave a Comment