निजी स्वार्थ में जनसेवा भूले कांग्रेस नेताओं ने बनाया कैबिनेट को अखाड़ा: राकेश सिंह

राजनीति Jun 20, 2019

खबर नेशन/Khabar Nation  

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद राकेश सिंह ने मध्यप्रदेश की कैबिनेट में हुए अखाड़ेबाजी पर आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा है कि इस सरकार ने लोक मर्यादाओं को तार-तार करने का कृत्य कैबिनेट में भी कर डाला है। कांग्रेस के भीतर “मैं सबसे बड़ा नेता“ इस बात की प्रतिस्पर्धा अशोभनीय रूप ले चुकी है और आने वाले दिनों में हिंसात्मक रूप ले, ले तो आश्चर्य नहीं होगा।

कारण बहुत स्पष्ट है कि कांग्रेस के नेता निजी स्वार्थों को साधने में जनता की सेवा के अपने कर्तव्य को पूरी तरह भूल चुके हैं। इसीलिए जहां एक और प्रदेश में बिजली पानी और कानून व्यवस्था को लेकर त्राहि-त्राहि मची हुई है। वही दूसरी ओर कांग्रेस के मंत्री और मुख्यमंत्री एक दूसरे को नीचा दिखाने के लिए कैबिनेट में भी अखाड़ेबाजी कर रहे हैं। मध्य प्रदेश के इतिहास में ऐसा शर्मनाक दृश्य पहले कभी नहीं देखा गया, जैसा कमलनाथ सरकार में देखा जा रहा है।

Share:


Related Articles


Leave a Comment